logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

विदर्भ दौरे पर राहुल गांधी; गोंदिया, चिखली और खामगांव विधानसभा सीट पर कांग्रेस उम्मीदवारों के करेंगे प्रचार


नागपुर: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) कल मंगलवार 12 नवंबर को विदर्भ दौरे पर आ रहे हैं और इस दौरे के दौरान वह तीन चुनावी सभाएं करेंगे। राहुल बुलढाणा जिले की चिखली विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार राहुल बोंद्रे (Rahul Bondre) और खामगांव के राणा दिलीप सानंद (Dilip Sanand) और गोंदिया विधानसभा सीट पर उम्मीदार गोपाल दास अग्रवाल (Gopaldas Agrawal) के लिए वोट मांगेंगे।  

राहुल गांधी मंगलवार सुबह 9.30 बजे विशेष विमान से छत्रपति संभाजी नगर पहुंचेंगे, जहां से हेलीकॉप्टर से चिखली पहुंचेंगे. वह दोपहर 12 बजे सभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वह दोपहर 3:30 बजे गोंदिया में एक अभियान बैठक को संबोधित करेंगे और शाम 4:50 बजे गोंदिया से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार अभियान अब तेज हो गया है और राज्य के विभिन्न हिस्सों में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, प्रियंका गांधी की प्रचार सभाएं भी आयोजित की गई हैं. इससे पहले 6 नवंबर को राहुल गांधी महाराष्ट्र आए थे और नागपुर में संविधान सभा को संबोधित किया था और फिर शाम को बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में प्रचार सभा में महा विकास अघाड़ी के प्रमुख नेताओं की मौजूदगी में उन्होंने 5 की घोषणा की थी।