logo_banner
Breaking
  • ⁕ Nagpur Air Fest 2026: सुखोई की गर्जना से गूंजा उपराजधानी नागपुर का आसमान, आसमानी करतबों ने बांधा समां ⁕
  • ⁕ अमरावती नवजात बिक्री मामले की जाँच तेज, पुलिस ने चार बच्चों को किया बरामद; अब तक 13 आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ अजनी चौक पर भीषण हादसा, तेज रफ़्तार आपली बस ने राहगीर को रौंदा; हादसे में व्यक्ति की मौत,महिला घायल ⁕
  • ⁕ महंगाई की मार झेल रहे नागरिकों को मदर डेयरी ने दिया झटका, दूध की कीमतों में 2 से 4 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी; 12 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ Nagpur: MD ड्रग्स तस्करों पर एंटी नारकोटिक्स टीम का शिकंजा! गणेशपेठ में 7 ग्राम MD ड्रग्स के साथ दो आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Maharashtra

राहुल गांधी की उम्मीदवारी रद्द, महाविकास अघाड़ी के विधायकों ने चेहरे पर काली पट्टी बांधकर किया विरोध


मुंबई: कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के खिलाफ की गई कार्रवाई को लेकर महाविकास अघाड़ी (Mahavikas Aghadi) के विधायकों ने मुंह पर काली पट्टी बांधकर विधान भवन की सीढ़ियों पर मौन धरना दिया।

राहुल गांधी की उम्मीदवारी रद्द होने के बाद शुक्रवार को विधानसभा में भी उनकी प्रतिक्रिया देखने को मिली। अब आज एक बार फिर विधानसभा का काम शुरू होने से पहले महाविकास अघाड़ी के विधायकों ने कुछ इस तरह केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।

बजट सत्र का आज आखिरी दिन 

बजट सत्र के कामकाज का आज आखिरी दिन है और सत्र का कामकाज शुरू होने से पहले विपक्षी नेता अजित पवार और अंबादास दानवे के नेतृत्व में विधान भवन की सीढ़ियों पर बैठकर यह मौन विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान सभी ने मुँह पर काली पट्टी बांधी हुई थी, इसी के साथ 'डेमोक्रेसी की हत्या मर्डर' लिखी तख्तियां भी पकडे हुए थे।