logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

आरक्षण को लेकर दिए बयान पर राहुल गाँधी की बढ़ी मुश्किलें, फडणवीस ने कहा- राहुल और कांग्रेस का असली चेहरा आया सामने


नागपुर: विदेशी भूमि पर आरक्षण को लेकर दिए बयान पर राहुल गाँधी देश में घिरते हुए दिखाई दे रहे हैं। भाजपा ने राहुल गांधी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। भाजपा के तमाम बड़े नेता सहित केंद्रीय मंत्री राहुल गांधी पर हमलावर है। राज्य के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी राहुल पर कड़ा प्रहार किया है। उन्होंने कहा कि, "आरक्षण पर झूठा नैरेटिव फ़ैलाने वाले राहुल गांधी और कांग्रेस का असली चेहरा सामने आ गया है।"  

फडणवीस ने कहा, "अंतरराष्ट्रीय मंचों पर राहुल गांधी ने हमेशा ही देशविरोधी बयान दिया है, जो किसी भी प्रकार से राष्ट्रहित में नहीं है। हाल में ही आरक्षण ख़त्म करने को लेकर राहुल गांधी का बयान निंदनीय है। लोकसभा चुनाव के दौरान राहुल गांधी और कांग्रेस ने आरक्षण को लेकर झूठा नैरेटिव फैलाया लेकिन अब इनका असली चेहरा सामने आने लगा है।

उन्होंने कहा, "संविधान निर्माता, भारतरत्न डॉ बाबासाहब आम्बेडकर जी ने जो आरक्षण दिया है, उसे कोई ख़त्म नहीं कर सकता। राहुल गांधी किसी भी मंच पर जाकर कोशिश कर लें, देश के प्रत्येक तबके को उनका अधिकार मिलने से कोई नहीं रोक सकता।"