logo_banner
Breaking
  • ⁕ विजय वडेट्टीवार का कौशल्य विकास योजना में 400 करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप, चंद्रशेखर बावनकुले ने दिया उत्तर ⁕
  • ⁕ श्रीकृष्ण पाहुरकर के गंभीर आरोप, हर्षवर्धन देशमुख को पद से हटाने की मांग, कर्मचारियों पर प्रचार का दबाव बनाने का आरोप ⁕
  • ⁕ चुनाव आते ही उर्दू स्कूलों की याद क्यों? किरण सरनाईक पर यशोमती ठाकुर का निशाना ⁕
  • ⁕ शिक्षकों का चुनाव प्रचार में इस्तेमाल हुआ तो रद्द होगी संस्था की मान्यता! चंद्रशेखर बावनकुले की चेतावनी ⁕
  • ⁕ अनिल बोंडे का बागी उम्मीदवार डॉ. संगीता शिंदे को आशीर्वाद, महायुति में बढ़ी कलह ⁕
  • ⁕ Nagpur: सामान वेतन सहित विभिन्न लंबित मांगों को लेकर न्यायिक कर्मचारी संघ का प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Akola: काटेपूर्णा और मोर्णा बांध से मिलेगा 24.03 दलघमी पानी, शहर की जलापूर्ति को राहत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: पति के सामने बाघ ने महिला पर किया हमला, खेत में काम करते समय दर्दनाक मौत..! ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Maharashtra

राहुल गांधी बोले देवेंद्र फडणवीस ने विधान भवन में कहा झूठ, मुख्यमंत्री ने दिया उत्तर


पुणे: राहुल गांधी ने परभणी में दिवंगत सोमनाथ सूर्यवंशी के परिवार से मुलाकात की. इस मुलाकात के बाद राहुल गांधी ने पुलिस पर सोमनाथ की हत्या करने का आरोप लगाया. उन्होंने गंभीर आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री ने विधानमंडल में झूठ बोला है. राहुल गांधी के इन आरोपों पर मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस की प्रतिक्रिया सामने आई है.

उन्होंने कहा, “राहुल गांधी केवल राजनीतिक उद्देश्यों के लिए परभणी आए थे। राहुल गांधी का इरादा केवल नफरत पैदा करना है।”

फडणवीस ने कहा, “सरकार घटना की न्यायिक जांच करा रही है. सारी सच्चाई सामने आ जायेगी. यदि इस जांच में यह बात सामने आती है कि पिटाई के कारण मौत हुई है तो संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।