logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

विदर्भ दौरे पर निकले राज ठाकरे, गोंदिया से करेंगे शुरुआत; एक हफ्ते में सभी जिलों का करेंगे भ्रमण


नागपुर: महाराष्ट्र नव निर्माण सेना (Maharashtra Navnirman Sena) प्रमुख राज ठाकरे (Raj Thackeray) ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए अपनी तैयारी शुरू कर दी है। चुनाव के पहले पार्टी संगठन को मजबूत करने और उम्मीदवारों के चयन के लिए राज ठाकरे राज्य का दौरा करने वाले हैं। जिसकी शुरुआत उन्होंने विदर्भ (Vidarbha) से कर रहे हैं। कार्यक्रम के तहत ठाकरे विदर्भ एक्सप्रेस से आज बुधवार को गोंदिया पहुंचेंगे। जहां वह पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। एक हफ्ते के दौरे में ठाकरे विदर्भ के सभी जिलों में जाएंगे और पार्टी कार्यकर्ताओ के साथ बैठक करेंगे।

ऐसा होगा ठाकरे का दौरा?


ज्ञात हो कि, राज ठाकरे ने आगामी विधानसभा चुनाव (Maharashtra Assembly Election) अपने दम पर लड़ने का ऐलान किया है। ठाकरे ने विधानसभा सीटों में से 240 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारने की बात कही है। चुनाव के पहले वह पार्टी संगठन को मजबूत करना चाहते हैं। जिसके तहत वह राज्य के विभिन्न क्षेत्रों का दौरे कर रहे हैं।