logo_banner
Breaking
  • ⁕ CM देवेंद्र फडणवीस ने आंदोलनकारी छात्रों से की मुलाकात, मानी सभी मांगे; मंत्री उइके ने आंदोलन समाप्त करने का किया आवाहन ⁕
  • ⁕ मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के ‘शुद्धीकरण’ पर नितीन राऊत आक्रामक, डॉ. नितीन राऊत ने पांचपावली पुलिस में दर्ज कराई शिकायत ⁕
  • ⁕ गणेशोत्सव को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेज; मनपा, पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त समन्वय बैठक, मंडलों को दिए गए अहम् निर्देश ⁕
  • ⁕ क्या बैंक लॉकर भी सुरक्षित नहीं? नागपुर में केनरा बैंक के लॉकर से लाखों के जेवर गायब, NRI महिला ने कर्मियों पर लगाए धोखाधड़ी के आरोप ⁕
  • ⁕ महिला अस्पताल अग्निकांड: 3 नवजात शिशुओं की मौत के बाद अस्पताल पहुंचीं चित्रा वाघ, यशोमती ठाकुर ने भाजपा नेताओं के दौरे को बताया 'पर्यटन यात्रा' ⁕
  • ⁕ Chandrapur: बच्चे पहुंचे स्कूल, लेकिन सभी शिक्षक नदारद! सुपगांव जिला परिषद स्कूल में बवाल, जांच के आदेश ⁕
  • ⁕ Nagpur: कैफे में नाबालिग से दुष्कर्म से मचा हड़कंप, 19 वर्षीय युवक पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Maharashtra

राजेंद्र शिंगने ने मारी पलटी, अजीत को छोड शरद पवार के समर्थन में वायबी चौहान केंद्र पहुंचे


मुंबई: कल तक अजीत पवार खेमे में मौजुद सिंदखेड़ राजा से विधायक राजेंद्र शिंगने ने पलटी मारते हुए फिर से शरद पवार के गुट में शामिल हो गए। बुधवार को दोनो खेमे ने अपनी ताकत दिखाने के लिए बैठक बुलाई है। अजीत गुट की बैठक एमआईटी में हो रही है। वहीं एनसीपी सुप्रीमों की बैठक वाईबी चौहान सेंटर में बुलाई है। इस बैठक में शामिल होने शिंगने वाईबी चौहान सेंटर पहुंच गए हैं।

जब से अजीत पवार ने बगावत की थी शेंगने पवार के साथ मौजुद थे। राजभवन में हुई शपथ ग्रहण समारोह में भी मौजुद थे। वह लगातार अजीत दादा के साथ होने की बात कह रहे थे। लेकिन बैठक के दिन पाला बदलते हुए दोबारा शरद पवार गुट में शामिल हो गए। शिंगने के साथ मोर्शी से निर्दलीय विधायक रविंद्र भोयर भी शरद पवार की बैठक में शामिल हुए हैं। भोयर को अजीत पवार का करीबी और समर्थक विधायक माना जाता था।

शिंगाने विदर्भ के उन पांच विधायको में शामिल थे, जिन्होंने अजीत पवार के समर्थन करते हुए बगावत का समर्थन किया था। काटोल से विधायक अनिल देशमुख केवल इकलौते थे जो शरद पवार के साथ मौजुद रहे। हालांकि, बैठक के दिन तक अजीत पवार को झटका लगते हुए शिंगाने बड़े पवार के पास लौट गए हैं। अब यह देखना है कि, किसकी बैठक में कितने विधायक शामिल होंगे।