logo_banner
Breaking
  • ⁕ अम्मा की दरगाह में 'दरिंदगी'! उर्स में आई महिला से गैंगरेप और जबरन धर्मांतरण; संचालक समेत 3 गिरफ्तार, इलाके में हड़कंप ⁕
  • ⁕ Gadchiroli: जिले की प्यास बुझाएगा गोसे खुर्द बांध, 40 क्यूसेक पानी छोड़ा गया ⁕
  • ⁕ युद्ध की परिस्थिति है, ईंधन का संकट है और कांग्रेस के पास बहुमत नहीं; बावनकुले बोले- चुनाव एक तरफा है, इसलिए होने दें निर्विरोध ⁕
  • ⁕ Chandrapur: बच्चा बेचने का पाप छुपाने के लिए दरिंदे ने 15 वर्षीय पीड़िता का किया 'मुंडन' ,मुख्य मास्टरमाइंड अजय फुलझेले को पुलिस ने दबोचा ⁕
  • ⁕ बढ़ती तपिश से लोग बेहाल, लेकिन कूलर बाजार में बंपर उछाल; पिछले साल से तीन गुना ज्यादा बिक्री ⁕
  • ⁕ प्रफुल्ल गुडधे बने नागपुर शहर कांग्रेस अध्यक्ष, जिम्मेदारी के लिए पार्टी को दिया धन्यवाद; कहा- सभी को साथ लेकर करूँगा काम ⁕
  • ⁕ Amravati: भीषण गर्मी के बीच शिवटेकड़ी जॉगिंग ट्रैक पर लगाए गए वाटर फॉगर्स, नागरिकों को मिली राहत ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Yavatmal

वणी विधानसभा से राजू उंबरकर होंगे महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के उम्मीदवार


यवतमाल: मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने आगामी विधानसभा चुनाव में राजू उंबरकर के वणी विधानसभा क्षेत्र से महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के उम्मीदवार होने की घोषणा की है। मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे ने अपने वणी दौरे के दौरान यह घोषणा की।

राज ठाकरे अपने विदर्भ दौरे के तहत गुरुवार को वणी पहुंचे। मनसे कार्यकर्ताओं ने स्थानीय शिवाजी महाराज चौक पर राज ठाकरे का जोरदार स्वागत किया। राज ठाकरे ने यहां आयोजित छोटेखानी कार्यक्रम में कहा कि राज्य की हालत सुधारनी है तो एक बार सत्ता दीजिए।

उन्होंने वाणी विधानसभा के लिए मनसे उम्मीदवार के नाम की घोषणा करते हुए जनता से राजू उंबरकर का समर्थन करने की अपील की। इसके बाद राज ठाकरे मनसे नेता राजू उंबरकर के लक्ष्मीनगर स्थित आवास पर पहुंचे। कुछ देर वहां रुकने के बाद वह वर्धा के लिए रवाना हो गए।