logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Ram Mandir: शहर के छह हजार मंदिरो में होंगे कार्यक्रम, वीएचपी ने नागरिकों से दिवाली जैसा भव्य मनाने का किया आवाहन


नागपुर: अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा को लेकर देशभर में उत्साह का माहौल है। आम से लेकर ख़ास तक तमाम लोग राम नाम की मध् में खोए हुए हैं। प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए विश्व हिन्दू परिषद् ने देशभर में "मेरा गांव मेरा अयोध्या, मेरा मंदिर अयोध्या का मंदिर अभियान शुरू किया है। इसी के तहत वीएचपी शहर के छह हजार मंदिरो में भजन, कीर्तन, आरती सहित रात में दीपोत्सव का आयोजित करेगी। शुक्रवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में वीएचपी महाराष्ट्र और गोवा क्षेत्र के महामंत्री गोविन्द शेंडे ने दी। इसी के साथ उन्होंने राम भक्तों को दिवाली जैसा दिव्या बनाने का आवाहन भी किया। 

शेंडे ने कहा कि, "जनवरी महीने में शहर के अंदर रामभक्तो को निमंत्रण दिया जाने का काम शुरू हुआ। इस अभियान में 16976 रामभक्तो ने आपने सहयोग दिया। जिसमें 8607 पुरुष और 6529 महिलाओं सहित 1840 महाविद्यालय के छात्र शामिल हुए।  अभियान के अंतर्गत शहर के पांच लाख 32 हजार घरों तक आयोध्या से आया अक्षत पहुंचाया गया।"