logo_banner
Breaking
  • ⁕ स्वच्छ वायु सर्वेक्षण 2026 में नागपुर शहर का शानदार प्रदर्शन, देश में 10वें स्थान पर ⁕
  • ⁕ अगस्त महीना रहा सूखा, विदर्भ में 58 प्रतिशत कम बारिश; बारिश की कमी से संतरा, सोयाबीन और कपास पर संकट ⁕
  • ⁕ भंडारे, लंगर और शादी की पंगत के लिए FDA का नया फरमान; आयोजन से 7 दिन पहले लेनी होगी अनुमति, मुंडे ने जारी की स्थायी गाइडलाइन ⁕
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर भाजपा में दो फाड़! विधायक प्रवीण दटके ने निर्णय को बताया हिन्दू आस्था पर हमला; संदीप जोशी का पलटवार- किसी ने गोबर खाया तो.... ⁕
  • ⁕ Akola: बांध पर किसानों का विरोध; 200 मीटर तक पहुंचने के बावजूद किसानों से बात किए बिना कलेक्टर वापस लौटे, किसानों में नाराजगी ⁕
  • ⁕ Amravati: मोर्शी वन क्षेत्र में आदमखोर बाघिन को पकड़ने की कोशिशें जारी, रेस्क्यू टीम चौबीसों घंटे कर रहीं काम ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

राम रक्षा आंदोलन: संजय राउत ने RSS प्रमुख मोहन भागवत को भेजा विशेष निमंत्रण, बीजेपी पर साधा निशाना


नागपुर: अयोध्या के राम मंदिर में अनियमितताओं और दान राशि के दुरुपयोग के आरोपों को लेकर शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) ने राज्यव्यापी 'राम रक्षा' आंदोलन शुरू किया है। इसी क्रम में 18 जुलाई को नागपुर के रामनगर स्थित राम मंदिर में आयोजित होने वाले कार्यक्रम के लिए सांसद संजय राउत ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक मोहन भागवत को विशेष पत्र लिखकर शामिल होने का निमंत्रण दिया है।

इससे पहले राउत मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को भी पत्र भेजकर कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह कर चुके हैं। अब संघ प्रमुख को निमंत्रण भेजे जाने के बाद इस कार्यक्रम को लेकर राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं।

पत्र में संजय राउत ने दावा किया कि अयोध्या राम मंदिर की दान राशि में कथित गड़बड़ियों के मामले ने हिंदू समाज की आस्था को ठेस पहुंचाई है। उन्होंने लिखा कि ऐसे मामलों पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होना जरूरी है और समाज का विश्वास बहाल करने की आवश्यकता है।

राउत ने पत्र में कहा कि 'राम रक्षा' आंदोलन का उद्देश्य हिंदू समाज को जागरूक करना और राम मंदिर से जुड़े कथित भ्रष्टाचार के मुद्दे को उठाना है। उन्होंने मोहन भागवत से कार्यक्रम में स्वयं उपस्थित होने का आग्रह किया। साथ ही कहा कि यदि किसी कारणवश वे नहीं आ सकें तो अपने प्रतिनिधि को भेजें।

शिवसेना (यूबीटी) के अनुसार, 18 जुलाई 2026 को शाम 4:30 बजे नागपुर के रामनगर स्थित राम मंदिर में यह कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे भी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री के बाद अब संघ प्रमुख को निमंत्रण भेजकर ठाकरे गुट ने नागपुर से हिंदुत्व और राम मंदिर के मुद्दे पर बीजेपी और संघ को राजनीतिक संदेश देने की कोशिश की है। अब सभी की नजर इस बात पर है कि RSS प्रमुख मोहन भागवत इस निमंत्रण पर क्या रुख अपनाते हैं।