logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

राम शिंदे निर्विरोध बने सभापति, विपक्ष ने नहीं उतारा उम्मीदवार


नागपुर: प्रो राम शिंदे ने सीएम देवेंद्र फडणवीस की मौजूदगी में महाराष्ट्र विधान परिषद के अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन दाखिल किया। डीसीएम अजित पवार, मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले, चंद्रकांत दादा पाटिल, उदय सामंत, जयकुमार रावल भी मौजूद रहे।

पिछले 29 महीने से खाली चल रहे विधान परिषद सभापति पद पर प्रो राम शिंदे का निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया है। महाविकास अघाड़ी की ओर से कोई उम्मीदवार नहीं दिया गया है। अध्यक्ष पद के लिए चुनाव 19 दिसंबर को होगा। इस चुनाव के लिए महायुति की ओर से उम्मीदवार के तौर पर बीजेपी के प्रोफेसर राम शिंदे के नाम की घोषणा की गई।

रामराजे निंबालकर का कार्यकाल 7 जुलाई 2022 को समाप्त होने के बाद से विधान परिषद के सभापति का पद खाली था। हालांकि राज्य मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण समारोह हो चुका है, लेकिन अभी तक खातों का आवंटन नहीं हो सका है।

शिंदेसेना से कुछ अहम पदों की मांग की गई थी। इसमें विधान परिषद के सभापति का पद भी शामिल था। विधान परिषद के कुल गणित पर नजर डालें तो बीजेपी के पास सबसे ज्यादा सदस्य हैं। इसलिए बीजेपी ने राम शिंदे को नाम दिया। 

राज्यपाल की ओर से भेजे गए कार्यक्रम के मुताबिक बुधवार दोपहर 12 बजे तक आवेदन जमा करना था। शिंदे ने सुबह अर्जी दाखिल की। वहीं, माविया ने उम्मीदवार न देने का रुख अपनाया।