logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

रामटेक गढ़ मंदिर रोपवे: निर्माण और रखरखव के लिए 151.50 करोड़ स्वीकृत, गडकरी बोले- आर्थिक और पर्यटन गतिविधियों को मिलेगा बढ़ावा


नागपुर: रामटेक स्थित गढ़ मंदिर में भक्तो के लिए रोपवे का निर्माण किया जाने वाला है। राष्ट्रीय राजमार्ग विकास प्राधिकारण द्वारा रोपवे के निर्माण किया जा रहा है। रोपवे के निर्माण और रखरखाव के लिए 151.50 करोड़ की राशि को स्वीकृति दी गई है। 

रामटेक स्थित गढ़ मंदिर देश सहित दुनिया भर के राम भक्तो के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है। हर साल लाखो की सख्या में भक्त श्रीराम सहित माता जानकी के दर्शन के लिए यहाँ पहुंचते हैं। आने वाले भक्तो को सुविधा उपलबध करने के लिए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने आठ महीने पहले यहाँ रोपवे का निर्माण करने का ऐलान किया था। 665 मीटर लंबे रोपवे के निर्माण और रखरखाव के लिए 151.50 करोड़ रूपये की स्वकृति दे दी है। 

इस बात की जानकारी देते हुए केंद्रीय मंत्री गडकरी ने कहा कि, रामटेक महाराष्ट्र का एक प्रमुख धार्मिक स्थल है, जहां भगवान श्री राम ने अपने वनवास के दौरान निवास किया था। हर साल लगभग 8 लाख तीर्थयात्री रामटेक गढ़ मंदिर के दर्शन के लिए आते हैं और दो अलग-अलग मार्गों से मंदिर तक पहुंचते है। 

केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि, रोपवे परियोजना का निर्माण मोनोकेबल फिक्स्ड ग्रिप जिग बैक तकनीक का उपयोग करके किया जाएगा, जिसकी क्षमता प्रतिदिन 7,200 यात्रियों को सेवा प्रदान करने की होगी। इस परियोजना से यात्रा का समय लगभग 3-4 मिनट तक कम हो जाएगा। इसके अलावा, रोपवे परियोजना के विकास से क्षेत्र में आर्थिक और पर्यटन गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।