logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Chandrapur

Chandrapur: राष्ट्रवादी कांग्रेस के असली नेता अजित पवार: धर्माराव बाबा आत्राम


चंद्रपुर: राज्य के खाद्य एवं औषधि मंत्री धर्मराव बाबा आत्राम ने कहा है कि असली राष्ट्रवादी कांग्रेस के नेता है, उस पार्टी के अन्य नेताओं की बात पर किसी को ध्यान भी नहीं देना चाहिए.  

आत्राम ने कहा, “शिंदे-फडणवीस सरकार को समर्थन देते हुए अजित पवार ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली. इसके चलते एनसीपी पार्टी में फूट पड़ गई. पार्टी पर शरद पवार और अजित पवार दोनों की ओर से दावा किया जा रहा है. अजित पवार गुट के पास फिलहाल 45 विधायक हैं. अगले कुछ दिनों में तीन विधायक फिर शामिल होने वाले हैं. अजीतदादा पवार राष्ट्रीय नेता हैं और असली राष्ट्रवादी कांग्रेस अजीतदादा की है.”

मंत्री ने आगे कहा, “अजीत दादा ने शिंदे-फडणवीस सरकार का समर्थन किया है ताकि राज्य में बेरोजगारों को काम मिले, किसानों और खेत मजदूरों का विकास हो। उनके साथ नौ विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली. आज अजितदाद के पास 45 विधायक हैं. आने वाले समय में तीन विधायक फिर से इस ग्रुप में शामिल होने वाले हैं." आत्राम ने कहा कि अजित दादा राष्ट्रीय नेता हैं और पार्टी के खिलाफ उनका दावा सही है.