logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Buldhana

Buldhana: मलकापुर कांग्रेस में बागवत अटल, उम्मीदवार जाहिर होने के बावजूद पूर्व मेयर हरीश रावल दाखिल करेंगे नामांकन


बुलढाणा: बुलढाणा जिले के मलकापुर विधानसभा क्षेत्र में महायुति के भाजपा उम्मीदवार चैनसुख संचेती और महाविकास अघाड़ी के कांग्रेस उम्मीदवार राजेश इकडे के नाम की घोषणा हुई है. इसी बीच कांग्रेस के मलकापुर के पूर्व शहर अध्यक्ष हरीश रावल बगावत कर नामांकन दाखिल करने को तैयार हैं.

महायुति और महाविकास अघाड़ी ने राज्य में अपने उम्मीदवारों की सूची की घोषणा कर दी है. कुछ जगहों पर उम्मीदवारी भरना भी शुरू हो गया है. महाविकास अघाड़ी ने इस सीट से कांग्रेस के राजेश एकड़े की उम्मीदवारी की घोषणा की है. इससे कांग्रेस के हरीश रावल नाराज हैं. 

पूर्व शहर अध्यक्ष हरीश रावल ने कहा कि मैंने पार्टी से नामांकन मांगा था और मौजूदा विधायक राजेश इकड़े ने मुझसे वादा किया था और अब बदल गए. उन्होंने कहा कि इकडे ने निर्वाचन क्षेत्रों में कोई विकास कार्य नहीं किया है और इसीलिए जनता की इच्छा है कि मैं चुनाव लड़ूं. रावल आज अपनी उम्मीदवारी दाखिल करने जा रहे हैं. 

देखें वीडियो: