logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

बागियों ने बढ़ाई महायुति की मुश्किलें, मान-मनौव्वल का दौर शुरू; उपमुख्यमंत्री फडणवीस ने दिया बड़ा बयान


नागपुर: विधानसभा चुनाव में टिकट नहीं मिलने से महायुति के कई नेताओं ने बगावत करते हुए निर्दलीय चुनाव में उतर गए हैं। जिसके कारण गठबधन  के सामने मुश्किल खड़ी हो गई है। नामांकन अवधी समाप्त होने के बाद अब नाराज नेताओं का मान-मनौव्वल का दौर शुरू हो गया है। वहीं अब इस पर बोलते हुए उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि, जिन नेताओं ने निर्दलीय नामांकन भरा है उन्हें हम समझने का प्रयास कर रहे है, हमें उम्मीद है हम कामयाब होंगे।

महाराष्ट्र विधानसभा के लिए नामांकन दाखिल करने की अवधि समाप्त होने के बाद महायुती और महाविकास आघाडी में बड़े तौर पर बगावती सुर नजर आ रहे है. बागियों को शांत करने के लिए दोनों अलायन्स के नेताओं को काफी मशक्कत करनी पड़ सकती है. चार नवंबर तक नामांकन वापस लेने की अवधि बची हुई है. लेकिन बगावत बढ़ते ही जा रहे हैं। सबसे ज्यादा परेशानी सत्ता में शामिल महायुति को हो रही है। टिकट नहीं मिलने पर भाजपा, शिवसेना और एनसीपी के कई नेता निर्दलीय चुनाव में उतर गए हैं, जिसके कारण उन सीटों पर महायुति की मुश्किलें बढ़ गई है।

वहीं अब इन नेताओं को मनाने का प्रयास उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस सहित मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री अजित पवार द्वारा किया जा रहा है। फडणवीस ने कहा कि, हम सभी से बात कर रहे हैं और प्रयास कर रहे हैं कि, ज्यादा से ज्यादा लोगों को मनाया जा सके। मुंबई में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि, "सभी पार्टियों के बड़ी संख्या में नेता निर्दलीय चुनाव में उतरे हैं। हम सभी को समझने और मानने का प्रयास कर हैं। हम ज्यादा से ज्यादा लोगों को नामांकन वापस लेने का प्रयास कर रहे हैं।" इसी के साथ उन्होंने यह भी कहा कि, कई सीटों पर हमारी मैत्रीय लड़ाई भी होगी।"