logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

मराठा वर्सेज ओबीसी को लेकर पटोले ने बताया सरकार प्रायोजित, बोले- भुजबल के बयानों के पीछे भाजपा


नागपुर: पिछले कुछ दिनों से राज्य में जो मराठा बनाम ओबीसी विवाद चल रहा है, वह जानबूझ कर पैदा किया जा रहा है. कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने आरोप लगाया कि मराठा-ओबीसी संघर्ष सरकार द्वारा प्रायोजित है और राज्य के मंत्री छगन भुजबल जो भी बयान दे रहे हैं उसके पीछे भाजपा है। वह आज नागपुर में मीडिया से बातचीत कर रहे थे।

नाना पटोले ने आगे कहा कि बीजेपी आरक्षण विरोधी पार्टी है और देश के प्रधानमंत्री यह कहकर आरक्षण खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं कि गरीबी एक जाति है। आरक्षण मुद्दे पर कांग्रेस की स्थिति स्पष्ट है और जातिवार जनगणना मराठा, ओबीसी, धनगर समुदाय सहित सभी समुदायों की आरक्षण समस्या का समाधान कर सकती है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी पहले ही साफ कर चुके हैं कि अगर कांग्रेस सत्ता में आई तो ऐसा फैसला लिया जाएगा।