logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Reservation: संविधान चौक पर शुरू हुआ आंदोलन, मराठा को ओबीसी से आरक्षण नहीं देने की मांग


नागपुर: ओबीसी से मराठा को आरक्षण नहीं देने की मांग करते हुए सर्वपक्षीय ओबीसी नेताओं का आंदोलन संविधान चौक पर रविवार से शुरू हो गया है। भाजपा। कांग्रेस सहित तमाम दलों के नेता इस आंदोलन में शामिल हुए। इस दौरान सभी ने राज्य सरकार से बिना ओबीसी समाज का नुकसान किये हुए मराठा समाज को आरक्षण देने की मांग की।

राष्ट्रीय ओबीसी महासंघ बैनर तले आयोजित इस आंदोलन में भाजपा जिला अध्यक्ष सुधाकर कोहले, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय वडेट्टीवार, आशीष देशमुख, एनसीपी नेता और पूर्व विधायक दीनानाथ पडोले, ओबीसी संघ के नेता बबनराव तायवाड़े सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और आम जनता मौजूद रही। 

लिखित में सरकार दें गैरंटी 

आंदोलन को लेकर बोलते हुए ओबीसी मूवमेंट एक्शन कमेटी के सर्वविभागीय कुनबी के संयोजक पुरूषोत्तम शहाणे पाटिल ने कहा, “राठा आरक्षण का कोई विरोध नहीं है. लेकिन उन्हें ओबीसी और कुनबियों के आरक्षण से रियायत नहीं दी जानी चाहिए। समुदाय को अलग से आरक्षण का लाभ दिया जाना चाहिए। हमारा आंदोलन किसी समाज के खिलाफ नहीं बल्कि सरकार के खिलाफ है। जब तक सरकार हमारी मांगों के संबंध में लिखित गारंटी नहीं देती तब तक आंदोलन जारी रहेगा।”