logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले की फिसली जुबान, आतंकवादियों को बताया नक्सली


नागपुर: भारतीय सेना ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत पाकिस्तान में सीधे हमला किया और सौ से अधिक आतंकवादियों को मार गिराया। और आतंकवादी अड्डे को नष्ट कर दिया। हालांकि, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले इससे सहमत नहीं हैं। वे अभी भी गढ़चिरौली छोड़ने को तैयार नहीं हैं। सावनेर में बोलते हुए बावनकुले ने कम से कम 6 बार उन्हें आतंकवादी की जगह नक्सलवादी कहा। उनकी यह क्लिप तुरन्त वायरल हो गयी।

कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों के कायराना हमले में 26 पर्यटक दुखद रूप से मारे गए। बावनकुले ने मीडिया को बताया कि इसके बाद मोदी ने पाकिस्तान में घुसकर नक्सलियों को मारा। बावनकुले ने कहा कि मोदी ने कहा था कि किसी भी नक्सली हमले को युद्ध माना जाएगा।

इससे पहले 28 अप्रैल 2025 को कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने भी ऐसा ही बयान दिया था। वडेट्टीवार ने उन दावों पर सवाल उठाया था कि आतंकवादियों ने उनसे उनका धर्म पूछने के बाद उन पर गोली चलाई थी। आतंकवादियों को इतना समय कहां है कि वे पूछें कि आपका धर्म क्या है? वडेट्टीवार ने विवादास्पद बयान देते हुए कहा था, "क्या वे मुझसे यह पूछेंगे?" और आलोचना के बाद हलचल मच गई।