logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

अमरावती का पालकमंत्री बनाए जाने पर राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने मुख्यमंत्री फडणवीस का किया धन्यवाद


नागपुर: शनिवार रात को जिलों के पलकमंत्रियों के नामों का ऐलान हो गया है। इस सूची के तहत मुख्यमंत्री फडणवीस गड़चिरोली जिले के पालकमंत्री होंगे। वहीं उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और अजित पवार क्रमश: मुंबई- ठाणे और पुणे बीड़ के प्रभारी मंत्री का कार्यभार संभालेंगे। राज्य के इतिहास में यह पहला मौका होगा जब मुख्यमंत्री किसी जिले के पालकमंत्री का प्रभार संभालेंगे। फडणवीस के साथ मंत्री आशीष जयसवाल गढ़चिरोली के सह पालक मंत्री होंगे। वहीं, राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले को नागपुर और अमरावती का पालक मंत्री बनाया गया है। बावनकुले ने अमरावती जिले की जिम्मेदारी सौंपे जाने पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का धन्यवाद किया है। 

चंद्रशेखर बावनकुले ने एक्स पर पोस्ट कर मुख्यमंत्री का आभार माना। बावनकुले ने लिखा कि मैं मुख्यमंत्री माननीय देवेंद्र फडणवीस का हृदय से आभारी हूं कि उन्होंने मुझे विदर्भ के विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण नागपुर और अमरावती जिलों के पालक मंत्री की जिम्मेदारी दी।

राजस्व मंत्री ने पोस्ट किया, “हमारे नेता माननीय मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मुझे नागपुर और अमरावती जिलों के पालक मंत्री की जिम्मेदारी दी है। 2014 से 2019 तक आदरणीय देवेंद्र जी के नेतृत्व में मैंने नागपुर जिले के पालक मंत्री के रूप में जिले के समग्र विकास के लिए काम किया।” 

उन्होंने लिखा, “पिछले ढाई वर्षों में श्रद्धेय देवेन्द्र जी स्वयं नागपुर जिले के पालकमंत्री थे। पालक मंत्री के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नये मानक स्थापित किये। आज एक बार फिर नागपुर जिले का पालक मंत्री होने के नाते मुझे खुशी है और जिम्मेदारी का एहसास भी।”

बावनकुले ने लिखा, “माननीय देवेन्द्र जी ने मुझे नागपुर के साथ-साथ अमरावती जिले के पालक मंत्री का दायित्व भी सौंपा है। मुझे अमरावती के लोगों से हमेशा प्यार रहा है। मैं अमरावती जिले के नागरिकों की समस्याओं को हल करने और जिले के समग्र विकास के लिए सदैव प्रयासरत रहूंगा।”