logo_banner
Breaking
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर नागपुर में घमासान, दहीहंडी आयोजकों ने पुलिस का निर्णय मानने से किया इनकार, कहा- हर कीमत में बजाएंगे ⁕
  • ⁕ अगस्त महीना रहा सूखा, विदर्भ में 58 प्रतिशत कम बारिश; बारिश की कमी से संतरा, सोयाबीन और कपास पर संकट ⁕
  • ⁕ भंडारे, लंगर और शादी की पंगत के लिए FDA का नया फरमान; आयोजन से 7 दिन पहले लेनी होगी अनुमति, मुंडे ने जारी की स्थायी गाइडलाइन ⁕
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर भाजपा में दो फाड़! विधायक प्रवीण दटके ने निर्णय को बताया हिन्दू आस्था पर हमला; संदीप जोशी का पलटवार- किसी ने गोबर खाया तो.... ⁕
  • ⁕ Akola: बांध पर किसानों का विरोध; 200 मीटर तक पहुंचने के बावजूद किसानों से बात किए बिना कलेक्टर वापस लौटे, किसानों में नाराजगी ⁕
  • ⁕ Amravati: मोर्शी वन क्षेत्र में आदमखोर बाघिन को पकड़ने की कोशिशें जारी, रेस्क्यू टीम चौबीसों घंटे कर रहीं काम ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Maharashtra

अमित शाह ने नांदेड़ में उड़ाई MVA की खिल्ली, बोले - हमारे सामने खड़ी हैं तीन नकली पार्टियां, जिनके स्पेयर पार्ट्स अलग-अलग


नांदेड़: आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नांदेड़ में भाजपा के उम्मीदवार प्रतापराव पाटिल चिखलीकर के प्रचार सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि महायुति के सामने चुनाव लड़ने के लिए नकली पार्टियां मैदान में खड़ी हैं। 

शाह ने कहा, “महाराष्ट्र में हमारे सामने राहुल गाँधी के नेतृत्व में एक नकली शिवसेना, एक नकली राष्ट्रवादी और एक आधी बची कांग्रेस पार्टी। एनसीपी और कांग्रेस ने मिलकर कांग्रेस जो आधा कर दिया। ये तीनों मिलकर भी महाराष्ट्र का भला नहीं कर सकते। ये ऑटो रिक्शा अलग-अलग कंपनी के पार्ट से बना है जो कभी भी दिशा तय नहीं कर सकता।”          

अमित शाह ने आगे कहा, “ये चुनाव PM मोदी  को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का चुनाव है। मोदी जी ने 10 साल में देश को सुरक्षित और समृद्ध किया है। PM मोदी ने देश की अर्थव्यवस्था को 11वें नंबर से 5वें नंबर पहुंचाने का काम किया। मोदी जी तीसरे बार पीएम बन जाएंगे तो भारत दुनिया की तीसरी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। ये मोदी की गारंटी है।”

शाह ने कांग्रेस को खरी खोटी सुनाते हुए कहा, “कांग्रेस पार्टी ने धरा 370 को 70 सैलून तक पाल के रखा। सोनिया-मनमोहन की सरकार चली जब आए दिन पाकिसतन से कोई भी आकर बंब धमाका करके चला जाता था। लेकिन मनमोहन सिंह कुछ नहीं कहते थे। मगर भाजपा ने 370 को हटाया और कश्मीर को भारत से जोड़ा।”