logo_banner
Breaking
  • ⁕ युवा शतरंज खिलाड़ी दिव्या देशमुख को अर्जुन पुरस्कार, खेल मंत्रालय ने नाम की घोषणा; 2025 में जीता था FIDE महिला विश्व कप ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने की तुकाराम मुंडे की तारीफ! राज्य में शुरू एफडीए कार्रवाई को बताया बेहद जरुरी, कहा- आगे भी रहेगी जारी ⁕
  • ⁕ Nagpur: LHS निर्माण के चलते गोरेवाड़ा-भरतवाड़ा मार्ग बदला, 4 महीने रहेगी व्यवस्था ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, दो आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 28 ग्राम MD के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने दबोचा नशा तस्करी का गिरोह ⁕
  • ⁕ Nagpur: वाहन चोर पर पुलिस का बड़ा शिकंजा, 10 वाहन चोरी और 1 मोबाइल चोरी का खुलासा ⁕
  • ⁕ Bhandara: विरली खुर्द की आंगनवाड़ी में बड़ा हादसा टला, स्लैब का प्लास्टर अचानक गिरा; बाल-बाल बचे बच्चे ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Amravati

सोनम वांगचुक के अनशन पर महायुति में बिखराव; बच्चू कडु ने किया समर्थन, सरकार से मांगों को मान्य करने की मांग


अमरावती: राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर पर विभिन्न मांगों को लेकर सोनम वांगचुक (Sonam Wangchuk) के आंदोलन ने अब महाराष्ट्र की सियासत में भी हलचल तेज कर दी है। सत्ताधारी गठबंधन 'महायुति' के सहयोगी शिवसेना (Shivsena) विधायक बच्चू कडू (Bachhu Kadu) ने वांगचुक के अनशन का खुला समर्थन कर दिया है, जिससे इस मुद्दे पर महायुति (Mahayuti) के भीतर मतभेद खुलकर सामने आ गए हैं।

बच्चू कडू ने वांगचुक के आंदोलन को बेहद जायज और अच्छे उद्देश्य के लिए बताया है। उन्होंने अपनी ही सरकार से मांग की है कि, वांगचुक और उनके समर्थकों की मांगों को तुरंत स्वीकार कर इस पर जल्द से जल्द समाधान निकाला जाए।

सत्तापक्ष में शामिल होने के बावजूद बच्चू कडू के इस स्टैंड से महायुति में बिखराव साफ दिखने लगा है। जब उनसे वांगचुक के समर्थन में 'बाइक रैली' निकालने को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने मजाकिया और तंजिया लहजे में कहा, "अगर मैं हमेशा इसी तरह हर मुद्दे पर रैलियां निकालता रहा, तो 'बच्चू कडू महाराष्ट्र में बचेगा ही नहीं'। लेकिन हां, मैं उनसे मिलने विमान से दिल्ली जरूर जा सकता हूं।"