logo_banner
Breaking
  • ⁕ केंद्र सरकार ने मांगी सभी मांगे, सीजेपी ने आंदोलन किया समाप्त; बैठक के बाद हुई आधिकारिक घोषणा ⁕
  • ⁕ 'सरकार को झुकाकर ही दम लिया', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर जश्न; दीपके का बड़ा दावा, कांग्रेस ने कहा- मोदी सरकार की उलटी गिनती शुरू ⁕
  • ⁕ आखिर धर्मेंद्र प्रधान ने दिया पद से इस्तीफा, कहा- देश के छात्रों को कुचक्र में नहीं फसने देंगे ⁕
  • ⁕ Chandrapur: नशे का कारोबार किया तो पूरी संपत्ति होगी सील, ड्रग तस्करी में शामिल पान दुकान पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Nagpur: व्हाट्सऐप पर मुनाफे का झांसा.., ई-कॉमर्स निवेश के नाम पर 4.45 लाख की साइबर ठगी ⁕
  • ⁕ Gondia: दासगांव में बड़ा हादसा: तेज रफ्तार बोलेरो पिकअप ने 3 साल की बच्ची को कुचला, मौके पर ही मौत ⁕
  • ⁕ MPSC परीक्षाओं पर बड़ा फैसला: ऑनलाइन परीक्षा अगस्त 2027 तक टली, तब तक ऑफलाइन ही होंगी सभी परीक्षाएं ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Nagpur

Nagpur: जयताला बस स्टॉप–महिंद्रा कॉलोनी सड़क चौड़ीकरण का काम जल्द होगा शुरू, आयुक्त इटनकर का अधिकरियों को निर्देश; जाम से नागरिकों को मिलेगी राहत


नागपुर: नागपुर शहर (Nagpur City) के जयताला (Jaitala), एकात्मता नगर (Ekatmata Nagar) और आसपास के क्षेत्रों के नागरिकों को वर्षों से लंबित सड़क चौड़ीकरण परियोजना को लेकर बड़ी राहत मिली है। जयताला आखिरी बस स्टॉप (Jaitala last Bus Strop) से महिंद्रा कॉलोनी (Mahindra Colony) तक के सड़क चौड़ीकरण कार्य (Road Widening Work) को मनपा प्रशासन ने आखिरकार मंजूरी दे दी है। मनपा आयुक्त डॉ. विपिन इटनकर (Dr. Vipin Itankar) ने क्षेत्र का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया और अधिकारियों को जल्द से जल्द सड़क चौड़ीकरण का कार्य शुरू करने और परियोजना से प्रभावित नागरिकों को नियमानुसार उचित मुआवजा सुनिश्चित करने के आदेश दिए।

एकात्मता नगर, जयताला और आसपास के क्षेत्रों को शहर से जोड़ने वाला यह प्रमुख मार्ग वर्षों से सड़क चौड़ीकरण की मांग का केंद्र बना हुआ था। स्थानीय नागरिक लंबे समय से इस सड़क के विस्तार की मांग कर रहे थे। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) द्वारा सड़क के चौड़ीकरण और सीमेंटीकरण के लिए बजट भी उपलब्ध कराया गया था। अधिकांश हिस्से का निर्माण कार्य पूरा हो चुका था, लेकिन आखिरी बस स्टॉप से महिंद्रा कॉलोनी तक का हिस्सा विभिन्न कारणों से लंबे समय से लंबित था।

इस मुद्दे को लेकर स्थानीय भाजपा नेता एवं युवा मोर्चा (BJYM) के प्रदेश उपाध्यक्ष पारेन्द्र पटले (Parendra Patle) लगातार प्रशासन और अधिकारियों के संपर्क में रहे। उन्होंने कई स्तरों पर पहल करते हुए लंबित कार्य को जल्द शुरू कराने और प्रभावित नागरिकों को उचित मुआवजा देने की मांग उठाई। हाल ही में उन्होंने मुख्यमंत्री फडणवीस से भी मुलाकात कर शेष कार्य को शीघ्र शुरू करने का आग्रह किया था।

अब मनपा प्रशासन की पहल के बाद इस लंबे समय से चली आ रही समस्या के समाधान की उम्मीद मजबूत हुई है। सड़क चौड़ीकरण का कार्य शुरू होने से क्षेत्र की यातायात व्यवस्था अधिक सुगम होगी और रोजाना लगने वाले ट्रैफिक जाम से नागरिकों को राहत मिलेगी। स्थानीय लोगों का मानना है कि परियोजना पूरी होने के बाद न केवल आवागमन आसान होगा, बल्कि पूरे क्षेत्र के विकास को भी नई गति मिलेगी।