logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Maharashtra

दिल्ली विधानसभा में चुनाव आरपीआई की एंट्री, रामदास अठावले ने कहा - अरविंद केजरीवाल को हटाना जरूरी


नई दिल्ली: रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (अठावले) ने आज शनिवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए अपने 15 उम्मीदवारों की सूची जारी की। 70 सदस्यीय दिल्ली विधानसभा के लिए 5 फरवरी को मतदान होगा। वहीं, 8 फरवरी को वोटों की गिनती होगी।

वहीं, दिल्ली में विधानसभा चुनाव के लिए अपने पार्टी के उम्मीदवारों की सूची जारी करने के बाद आरपीआई (अठावले) प्रमुख और केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा कि हमारी पार्टी की भूमिका दिल्ली में 15 से 20 सीटों पर चुनाव लड़ने की है। 

इसी के साथ अरविंद केजरीवाल को हटाने की बात करते हुए अठावले ने कहा, “दिल्ली में अरविंद केजरीवाल की सरकार को हटाना जरूरी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले दस सालों में दिल्ली का विकास किया है और इसी वजह से भाजपा को यहाँ सत्ता में आना चाहिए। रिपब्लिकन पार्टी ऑफ़ इंडिया की भूमिका यह है कि हम 15-20 सीटों पर चुनाव लड़ना चाहते हैं।”