logo_banner
Breaking
  • ⁕ लेटर', व्हिप और अपात्रता की धमकी; धानोरकर-वडेट्टीवार संघर्ष से चंद्रपुर कांग्रेस में सियासी तूफान ⁕
  • ⁕ गडकरी ने भारत सरकार 12 साल के प्रवास के बारे में दी जानकारी, कहा- जो विकास 2014 से पहले देश में नहीं हुआ, वो 12 साल में हुआ है ⁕
  • ⁕ Buldhana: “दो दिन में खाद का बफर स्टॉक खोलो, नहीं तो अधिकारियों को भी देंगे फटका!”; DAP खाद की कमी पर रविकांत तुपकर आक्रामक ⁕
  • ⁕ Yavatmal: विधायक राजू तोड़साम की पत्नी की कार का एक्सीडेंट; पत्नी के सिर और ड्राइवर के पीठ में लगी चोट ⁕
  • ⁕ बढ़ता जा रहा मानसून का इंताजर, उमस और गर्मी से नागरिक परेशान; विदर्भ में तापमान फिर 44 डिग्री के पार ⁕
  • ⁕ अमरावती में भारी हंगामा: किरीट सोमैया की गाड़ी के आगे लेटे MIM कार्यकर्ता, पुलिस ने बल प्रयोग कर हटाया ⁕
  • ⁕ खड़ी निजी बस में लगी आग, टेकड़ी रोड के एमपी बस स्टैंड की घटना; परिसर में मचा हड़कंप ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Nagpur

Operation Sindoor का संघ ने किया समर्थन, मोहन भागवत बोले- कार्रवाई ने पूरे देश के स्वाभिमान और मनोबल को बढ़ाया


नागपुर: ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) के बाद से भारत (India) और पाकिस्तान (Pakistan) के बीच युद्ध की स्थिति बनी हुई है। पाकिस्तान सीजफायर का उल्लंघन करते हुए भारतीय सैन्य ठिकानों को निशाना बना रहा है। वहीं दूसरी तरफ भारत पाक को उसी की भाषा में करारा जवाब दे रहा है। इसी बीच राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (Rashtriya Swayam Sevak Sangh) ने ऑपरेशन सिंदूर का समर्थन किया है। सरसंघचालक मोहन भागवत (Mohan Bhagwat) ने बयान जारी करते हुए सेना को बधाई दी है। इसी के साथ संघ ने यह भी कहा कि, "कार्रवाई ने पूरे देश के स्वाभिमान और मनोबल को बढ़ाया।"

संघ द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि, हम पहलगाम में निहत्थे पर्यटकों पर कायरतापूर्ण हमले के बाद पाक प्रायोजित आतंकवादियों और उनके समर्थक तंत्र के विरुद्ध निर्णायक कार्रवाई "ऑपरेशन सिंदूर" के लिए केंद्र सरकार के नेतृत्व और हमारे सशस्त्र बलों को बधाई देते हैं। हिंदू पर्यटकों के क्रूर हत्याकांड में पीड़ित परिवारों और पूरे देश को न्याय दिलाने की इस कार्रवाई ने पूरे देश के स्वाभिमान और मनोबल को बढ़ाया है।

हम इस बात से पूरी तरह सहमत हैं कि पाकिस्तान में आतंकवादियों, उनके बुनियादी ढांचे और सहायक प्रणालियों के खिलाफ की जा रही सैन्य कार्रवाई देश की सुरक्षा के लिए आवश्यक और अपरिहार्य है। राष्ट्रीय संकट की इस घड़ी में पूरा देश पूरी भावना और कार्रवाई के साथ सरकार और सशस्त्र बलों के साथ खड़ा है।
हम भारत की सीमा पर धार्मिक स्थलों और नागरिक बस्तियों पर पाकिस्तानी सेना द्वारा किए जा रहे हमलों की निंदा करते हैं और इन बर्बर, अमानवीय हमलों में पीड़ित परिवारों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त करते हैं।

इस चुनौतीपूर्ण समय में, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सभी नागरिकों से सरकार और प्रशासन द्वारा दिए जा रहे निर्देशों का पूर्ण पालन सुनिश्चित करने की अपील करता है। इसके साथ ही, अपने पवित्र नागरिक कर्तव्य का निर्वहन करते हुए, हम सभी को सतर्क रहना होगा तथा सामाजिक एकता एवं सद्भाव को खंडित करने की राष्ट्रविरोधी ताकतों की किसी भी साजिश को सफल नहीं होने देना होगा।

सभी नागरिकों से अनुरोध है कि वे अपनी देशभक्ति का परिचय दें तथा जहां भी आवश्यकता हो, सेना एवं नागरिक प्रशासन के साथ सहयोग करने के लिए तत्पर रहें तथा राष्ट्रीय एकता एवं सुरक्षा को बनाए रखने के सभी प्रयासों को मजबूत करें।