logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Chandrapur

चंद्रपुर में मतदान केंद्र पर बवाल, सुधीर मुनगंटीवार के खिलाफ लगे नारे


चंद्रपुर: विदर्भ में जिन पांच लोकसभा सीट के लिए मतदान हुआ। इनमें सबसे हाई प्रोफ़ाइल सीट चंद्रपुर में भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधी टक्कर है। वहीं, ख़बरें हैं चंद्रपुर में मतदान केंद्र पर बवाल हो गया है। प्रतिभा धानोरकर के समर्थक द्वारा स्टेशन पर सुधीर मुनगंटीवार के खिलाफ नारे लगाए गए। 

मतदान केंद्र पर प्रत्याशियों की सूची में कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा धानोरकर का नाम कैंसिल की मुहर लगने से नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हिंदी सिटी हाई स्कूल सेंटर जमकर हंगामा किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुनगंटीवार के खिलाफ नारे लगाए और पक्षपात किए जाने का आरोप लगाया।

प्रदर्शन करने वाले कार्यकर्ताओं ने सवाल उठाया कि आखिर कैसे कांग्रेस प्रत्याशी के नाम पर रद्द की मुहर लग गई। कार्यकर्ताओं ने चुनाव अधिकारी को निलंबित करने की मांग भी की। अचानक हुई इस गड़बड़ी से केंद्र में कुछ देर के लिए तनाव की स्थिति पैदा हो गई। पुलिस ने पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया कर लिया है।