logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Chandrapur

चंद्रपुर जिला सहकारी बैंक चुनाव के मतदान केंद्र पर दो उम्मीदवारों में झड़प, तनावपूर्ण माहौल


चंद्रपुर: चंद्रपुर जिला मध्यवर्ती सहकारी बैंक के संचालक पद के लिए आज मतदान हो रहा है। सहकार क्षेत्र की इस अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जाने वाली चुनाव प्रक्रिया में जिले के कई दिग्गज राजनीतिक नेता मैदान में उतरे हैं।

बीते कुछ दिनों में इस चुनाव को लेकर अनेक राजनीतिक घटनाक्रम सामने आए हैं। जिले के लगभग सभी प्रमुख राजनीतिक दलों के वरिष्ठ नेता इसमें सक्रिय रूप से शामिल हो चुके हैं।

इस दौरान कई गठबंधन बने तो कई टूट भी गए। इसी बीच आज मतदान के दिन यह चुनाव सीधे झड़प और हाथापाई तक जा पहुंचा।

चंद्रपुर तहसील "अ" गट से चुनाव लड़ रहे दो उम्मीदवार – दिनेश चोखारे और सुभाष रघाताटे के बीच एक मतदान केंद्र पर जोरदार बहस हो गई। यह बहस देखते ही देखते धक्का-मुक्की तक जा पहुंची। दोनों प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवार आमने-सामने आ गए और किसी बात को लेकर तीखा विवाद हो गया।

हालांकि समय पर हस्तक्षेप के चलते मामला ज्यादा नहीं बिगड़ा, लेकिन मतदान केंद्र पर भारी तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। दोनों ही पक्षों ने अपने-अपने समर्थकों को वहां बुलाना शुरू कर दिया है, जिससे स्थिति और अधिक संवेदनशील बन गई है।

अब पूरे दिन क्या घटनाक्रम सामने आते हैं, इस पर पूरे जिले की नजर टिकी हुई है।