logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Chandrapur

अम्मा चौक’ नामकरण पर चंद्रपुर में घमासान, विधायक जोरगेवार का विपक्ष पर पलटवार


-पवन झबाडे

चंद्रपुर: दलित और मेहनतकश महिला द्वारा गरीबों के लिए शुरू की गई ‘अम्मा टिफिन’ सेवा की सराहना करते हुए पादपथ एसोसिएशन ने महापालिका से चौक का नाम ‘अम्मा चौक’ करने की मांग की थी। इस मांग को स्वीकार करते हुए महापालिका ने फरवरी महीने में नामकरण का निर्णय लिया। हालांकि, अब इस नामकरण को लेकर कांग्रेस, आम आदमी पार्टी और पीरिपा ने विरोध जताया है।

इन दलों का आरोप है कि विधायक किशोर जोरगेवार ने ‘अम्मा की पढ़ाई’ उपक्रम के माध्यम से दीक्षाभूमि पर नियंत्रण स्थापित करने का प्रयास किया है। आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष मयूर रायकवार और पीरिपा के अनिल रामटेके काँग्रेस के जिल्हाध्यक्ष रामू तिवारी ने यह गंभीर आरोप लगाए।

इन आरोपों का जवाब देते हुए विधायक जोरगेवार ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में स्पष्ट किया कि  चौक’ की मांग पादपथ एसोसिएशन की ओर से की गई थी, और महापालिका ने इस पर निर्णय भी ले लिया है। अगर कांग्रेस के  पदाधिकारियों को इसका विरोध करना है, तो मुझे कोई व्यक्तिगत आग्रह नहीं है। अम्मा का नाम देने से वे बड़ी हो जाएंगी या न देने से छोटी हो जाएंगी, ऐसा नहीं है।"

विधायक जोरगेवार ने यह भी बताया कि ‘अम्मा की पढ़ाई’ अभियान डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर के शिक्षण और सामाजिक विचारों के प्रचार के उद्देश्य से शुरू किया गया है, ताकि गरीब छात्रों को शिक्षा में मदद मिल सके।उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि देवा भाऊ जनकल्याण सेवा सप्ताह की सफलता कुछ लोगों को पच नहीं रही है, इसलिए अम्मा चौक के नामकरण के बहाने विरोध किया जा रहा है। ऐसा विधायक जोरदार ने कहा"