logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Yavatmal

संदीप बाजोरिया का दावा, कहा - एनसीपी पवार गुट को मिलेगी यवतमाल की सीट


यवतमाल: विधानसभा की लड़ाई शुरू हो चुकी है और कई पार्टियां अलग-अलग विधानसभा सीटों पर अपना दावा जता रही हैं. लेकिन यवतमाल जिले में अलग ही स्थिति नजर आ रही है. 

यवतमाल विधानसभा सीट को लेकर महाविकास अघाड़ी में खींचतान देखने को मिल रही है. एनसीपी शरदचंद्र पवार पार्टी के नेता संदीप बाजोरिया ने विश्वास व्यक्त किया है कि यवतमाल विधानसभा क्षेत्र से शरद पर गुट को उम्मीदवारी मिलेगी.

बाजोरिया ने कहा कि आज की परिस्थिति बदल गई है. चुनाव लड़ना कोई आसन बात नहीं है. उन्होंने कहा कि कितनी जगह राष्ट्रवादी को मिलेगी यह वह नहीं कह सकते, लेकिन यवतमाल की यह सीट एनसीपी शरदचंद्र पवार को मिलेगी.    

समग्र स्थिति पर नजर डालें तो उबाठा, एनसीपी शरद पवार और कांग्रेस यवतमाल विधानसभा पर जोर दे रहे हैं. ऐसे में देखना होगा कि महाविकास अघाड़ी में कौन सी पार्टी को यह सीट मिलेगी.