logo_banner
Breaking
  • ⁕ सैंड इस्तेमाल को बढ़ावा देने राज्य में नई पॉलिसी लागू; राजस्वमंत्री बावनकुले ने की घोषणा, शर्तें तोड़ने पर लाइसेंस होगा रद्द ⁕
  • ⁕ लावणी पर थिरकी एनसीपी अजित पवार गुट! पार्टी कार्यालय के भीतर नाच-गाने पर बवाल, आलाकमान ने अध्यक्ष अहिरकर से माँगा स्पष्टीकरण ⁕
  • ⁕ Buldhana: कंस्ट्रक्शन वर्कर के नाम पर फर्जी प्रमाणपत्र बनाकर वसूली, दो ऑनलाइन सेंटरों पर छापा, लेबर विभाग की बड़ी कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Saoner: सावनेर के चंपा शिवार में सड़ी-गली हालत में मिला शव, खापरखेड़ा से गुमशुदा व्यक्ति की हुई पहचान ⁕
  • ⁕ Buldhana: जिले में बेमौसम बारिश ने दी दस्तक, कटाई के सीजन में फसलों को भारी नुकसान का खतरा ⁕
  • ⁕ Chandrapur: केसला घाट इलाके में बाघ ने बाइक सवार पर किया हमला, लोगों में डर का माहौल ⁕
  • ⁕ Amravati: कमुंजा फाटा के पास तेज़ रफ़्तार बस ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में एक की मौत, एक गंभीर ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Buldhana

संजय गायकवाड़ ने छगन भुजबल पर बोला हमला, कहा- कैबिनेट से दें इस्तीफा


बुलढाणा: मराठा आरक्षण को लेकर राज्य की सियासत गरमाई हुई है। छगन भुजबल लगातार सरकार पर ओबीसी समुदाय से समझौता करने का आरोप लगाया है। भुजबल की लगातार आलोचना से अब गठबंधन में उनके साथी अब खिलाफ खड़े हो गए हैं। शिंदे गुट विधायक संजय गायकवाड़ ने भुजबल के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। गायकवाड़ ने भुजबल से इस्तीफा मंत्री पद से इस्तीफा देने की मांग की है। 

बुधवार को पत्रकारों से बात करते हुए गायकवाड़ ने कहा, "छगन भुजबल मराठा समुदाय के खिलाफ नफरत से बोल रहे हैं। यह ठीक नहीं है, ऐसे मंत्री को कैबिनेट में नहीं रखना चाहिए, उन्हें बर्खास्त कर देना चाहिए।" संजय गायकवाड ने सवाल उठाते हुए आलोचना की कि मंत्री पद लेते समय सबको समान न्याय देने की कसम खाई जाती है तो फिर भुजबल एक समुदाय से नफरत कैसे कर सकते हैं?

भुजबल के जाने से नहीं पड़ेगा कोई फर्क 

गायकवाड़ ने कहा, "पिछले 70 वर्षों में मराठा समुदाय के रिकॉर्ड को दबाने से समुदाय को नुकसान हुआ है। अगर मराठा समुदाय के रिकॉर्ड उपलब्ध हैं तो उन्हें प्रमाणपत्र देने से कोई नहीं रोक सकता। छगन भुजबल को कैबिनेट से हटाने का फैसला उपमुख्यमंत्री अजित पवार लेंगे. उनके एक मंत्री नहीं रहने से सरकार पर कोई फर्क नहीं पड़ता। संजय गायकवाड़ ने यह भी आरोप लगाया कि उनकी भूमिका न तो सरकार की भूमिका है और न ही राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की भूमिका है।