logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Buldhana

संजय गायकवाड की बढ़ी मुश्किलें, राहुल गांधी के खिलाफ़ विवादित टिप्पणी को लेकर पुलिस ने मामला किया दर्ज


बुलढाणा: राहुल गांधी के खिलाफ विवादित टिप्पणी करने को लेकर शिवसेना नेता और विधायक संजय गायकवाड की मुश्किल बढ़ गई है। बुलढाना पुलिस ने गायकवाड के खिलाफ भारतीय दंड संहिता के तहत विविध धाराओं में मामला दर्ज किया है।

मिली जानकारी के अनुसार, शिवसेना विधायक संजय गायकवाड़ के खिलाफ बुलढाणा सिटी पुलिस स्टेशन में बीएनएस की धारा 351(2), 351(4), 192 और 351(3) के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।

क्या कहा था गायकवाड ने?

सोमवार को अपने आवास पर पत्रकारों से बात करते हुए गायकवाड़ ने कहा कि, "राहुल गांधी ने देश में आरक्षण खत्म करने का बयान ऐसे समय दिया है जब आरक्षण की मांग जोर पकड़ रही है। वह (राहुल गांधी) पिछड़े आदिवासियों और अन्य लोगों का आरक्षण खत्म करना चाहते हैं और इसलिए इसे खत्म करने की भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं। लोकसभा चुनाव में उन्होंने वोट पाने के लिए झूठी कहानी फैलाई। आज वह देश से आरक्षण खत्म करने की भाषा बोल रहे हैं और कांग्रेस का असली चेहरा दिखा दिया है। यह मेरी चुनौती है कि जो कोई भी राहुल गांधी की जीभ काट कर लाएगा, उसे मेरी तरफ से 11 लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा।"