logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

संजय राउत ने नाम लिए बिना कसा फडणवीस पर तंज, कहा - नागपुर की वजह से हमने जेल में बिताए कई दिन


नागपुर: शिवसेना (उबाठा) नेता संजय राउत ने आज नागपुर में एनसीपी शरदचंद्र पवार और महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख से मुलाकात की. इस दौरान राउत ने बिना नाम लिए उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर तंज कस्ते हुए कहा कि उन्होंने और अनिल देशमुख ने नागपुर की वजह से एक साथ जेल में कई दिन बिताए.

पत्रकारों द्वारा अनिल देशमुख से मुलाकात का कारण पूछे जाने पर संजय राउत ने कहा, “आपको पता है कि हमारी मुलाकात कहा हुई है. अनिल देशमुख मेरे मित्र हैं. हमने जिस अवस्था और परिस्थिति में दिन काटे हैं, वो बहुत कठिन थे. तब हमें एक दूसरे का ही सहारा था. हमने इतने दिन जेल में नागपुर की वजह से ही बिताए, यह सबको पता है.” 



वहीं, चुनाव की घोषणा के बारे में पूछे जाने पर अनिल देशमुख ने कहा कि महाराष्ट्र की जनता चुनाव होने की राह देख रही थी. लेकिन चुआव आयोग ने महाराष्ट्र के लिए चुनाव की घोषणा नहीं की. देशमुख ने कहा कि ऐसा लग रहा था कि महाराष्ट्र में भी चुनाव होगा लेकिन सिर्फ दो राज्यों के चुनाव की घोषणा हुई. उन्होंने कहा कि मुझे समझ नहीं आता कि बीजेपी चुनाव से इतना डरती क्यों है?                

सीट बंटवारे को लेकर चर्चा पर संजय राउत ने कहा कि माहौल यह है कि महाविकास अघाड़ी विदर्भ में 50 से 55 सीटें जीतेगी. उन्होंने कहा कि महाविकास अघाड़ी की मुंबई में बैठक हुई और तीनों पक्षों के प्रमुख नेताओं ने कहा है कि सीटों के लिए एक-दूसरे की टांग न खींचें और कितनी जगह लेगा उसका निर्णय साथ में बैठक कर लिया जाएगा.