logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

अनुजा केदार ने सावनेर विधानसभा सीट से भरा नामांकन, निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव में उतरी


नागपुर: विधानसभा चुनाव के बीच गुरुवार को उपराजधानी में बड़ी राजनीतिक घटना हुई। जहां सावनेर विधानसभा सीट से पूर्व मंत्री सुनील केदार की पत्नी अनुजा केदार ने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर नामांकन दाखिल किया। इस दौरान नागपुर जिला परिषद की अध्यक्ष मुक्त कोकड्डे सहित अन्य नेता मौजूद रहे।

ज्ञात हो कि, अभी तक अनुजा केदार के कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ने की बात सामने आ रही थी। हालांकि, टिकट घोषित होने के पहले ही केदार ने अपनी पत्नी का निर्दलीय प्रत्याशी के तौर नामांकन दाखिल कर वा दिया। जिसके बाद से चर्चाओं का दौर शुरु हो गया है।सावनेर और सुनील केदार का समीकरण लगातार मजबूत बना हुआ है।

1999 के चुनावों के बाद से  सुनील केदार ने इस क्षेत्र में लगातार जीत हासिल की है। हालांकि, नागपुर जिला मध्यवर्ती सहकारी बैंक घोटाले में दोषी पाए जाने पर  उच्च न्यायालय ने सुनील केदार को 5 साल की सजा सुनाई। इसके बाद, उन्हें पिछले साल विधानसभा सदस्य के रूप में अपात्र घोषित कर दिया गया, जिससे वे अगले 6 सालों तक चुनाव नहीं लड़ सकेंगे।

इस स्थिति में उनके स्थान पर उनकी पत्नी अनुजा केदार को उम्मीदवार के रूप में उतारा गया है। अनुजा केदार ने सावनेर तहसील कार्यालय में नामांकन पत्र दाखिल किया। सावनेर और कळमेश्वर निर्वाचन क्षेत्र में केदार परिवार की मजबूत पकड़ को देखते हुए, उनकी उम्मीदवारी  को विशेष महत्व दिया जा रहा है।