logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर स्नातक सीट के लिए भाजपा ने जारी किया घोषणापत्र, युवाओं और रोजगार पर विशेष फोकस ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र सरकार में फेरबदल की अटकलों पर प्रतापराव जाधव का बयान, बोले- एकनाथ शिंदे नाराज़ नहीं ⁕
  • ⁕ चुनाव आते ही उर्दू स्कूलों की याद क्यों? किरण सरनाईक पर यशोमती ठाकुर का निशाना ⁕
  • ⁕ शिक्षकों का चुनाव प्रचार में इस्तेमाल हुआ तो रद्द होगी संस्था की मान्यता! चंद्रशेखर बावनकुले की चेतावनी ⁕
  • ⁕ अनिल बोंडे का बागी उम्मीदवार डॉ. संगीता शिंदे को आशीर्वाद, महायुति में बढ़ी कलह ⁕
  • ⁕ Akola: काटेपूर्णा और मोर्णा बांध से मिलेगा 24.03 दलघमी पानी, शहर की जलापूर्ति को राहत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: पति के सामने बाघ ने महिला पर किया हमला, खेत में काम करते समय दर्दनाक मौत..! ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Maharashtra

Maharashtra Assembly Election 2024: महाविकास अघाड़ी में हुआ सीटों का बटवारा, जानें कौन कितनी सीटों पर लड़ेगा चुनाव


मुंबई: महाविकास अघाड़ी में तमाम वाद-विवाद के बाद आखिर तीनों प्रमुख पार्टियों में सीटों का बटवारा आखिर हो गया है। जिसके अनुसार, शिवसेना, कांग्रेस और एनसीपी शरद पवार क्रमशः 85-85-85 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। इस बात की घोषणा मंगलवार को आयोजित संयुक्त प्रेस वार्ता में तीनो दलों के नेताओं ने दी।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा कि, "शरद पवार के सामने तीन राजनीतिक दलों की बैठक की। कुल 270 सीटों पर 85-85-85 सीटों पर सहमति बन गई है. बाकी 18 सीटों पर शेकाप, कम्युनिस्ट, समाजवादी पार्टियों से चर्चा चल रही है. कल हमारे पास इन स्थानों पर स्पष्टता होगी।' हम यह चुनाव महाविकास अघाड़ी के रूप में लड़ रहे हैं। महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी की सरकार आएगी।"

उम्मीदवारों के नाम में हो सकता है बदलाव 

शरद पवार से मुलाकात के बाद माविया की पार्टी के सभी नेताओं ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सीट बंटवारे का ऐलान किया. सबकी नजर इस पर टिक गयी है कि मविआ 18 सीटें किसे देंगे। ठाकरे की शिवसेना ने पहली सूची में 65 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की है. लेकिन हालांकि तीनों दलों की ओर से कुछ नामों की घोषणा की गई है, लेकिन उनमें बदलाव होंगे, ऐसा संजय राउत ने कहा।