logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Maharashtra

शरद पवार ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने का किया ऐलान, आपस में भिड़े अजित पवार और कार्यकर्ता


मुंबई: शरद पवार (Sharad Pawar) ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने का ऐलान कर दिया है। मंगलवार को मुंबई में पवार के किताब की विमोचन के मौके पर उन्होंने यह बात कही। इस बात का ऐलान होते ही कार्यक्रम में हड़कंप मच गया। सभी लोग स्टेज पर पहुंचकर पवार से उनका निर्णय वापस लेने की मांग करने लगे। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष अजित पवार (Ajit Pawar) और पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच बहस भी  हो गई। 

ऐलान के बाद नेता और कार्यकर्ता हुए भावुक 

पवार के इस ऐलान के बाद पार्टी के तमाम बड़े नेता और कार्यकर्ता भावुक हो गए। पूर्व मंत्री और राज्य जयंत पाटिल बोलते-बोलते रोने लगे। इसी के साथ दिलीप वाल्से पाटिल सहित मंच पर मौजूद सभी नेता काफी भावुक हो गए। इस दौरान उनकी आँखों से आंसू भी निकलने लगे। 

कार्यकर्ताओ पर झल्लाएं अजित पवार 

शरद पवार के ऐलान के बाद कार्यक्रम स्थल का माहौल पूरी तरह बदल गया। पार्टी के तमाम नेता और कार्यकर्ता पवार से उनका निर्णय वापस लेने की मांग करने लगे। कार्यकर्ताओं की हरकत पर अजित पवार गुस्सा हो गए। उन्होंने कार्यकर्ताओं को सुनाते हुए कहा कि, “क्या आप लोग पागल हो? या कैसा कर रहे हैं। यह प्रकृति का नियम है। परिवार में भी जब कोई वरिष्ठ होजाता है तो उसकी जगह किसी और को मौका दिया जाता है। ठीक उसी प्रकार पार्टी में भी वैसा है। जो भी नया अध्यक्ष आयेगा वह पवार साहब के मार्गदर्शन और सानिध्य में काम करेगा।”