logo_banner
Breaking
  • ⁕ CM देवेंद्र फडणवीस ने आंदोलनकारी छात्रों से की मुलाकात, मानी सभी मांगे; मंत्री उइके ने आंदोलन समाप्त करने का किया आवाहन ⁕
  • ⁕ मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के ‘शुद्धीकरण’ पर नितीन राऊत आक्रामक, डॉ. नितीन राऊत ने पांचपावली पुलिस में दर्ज कराई शिकायत ⁕
  • ⁕ गणेशोत्सव को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेज; मनपा, पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त समन्वय बैठक, मंडलों को दिए गए अहम् निर्देश ⁕
  • ⁕ क्या बैंक लॉकर भी सुरक्षित नहीं? नागपुर में केनरा बैंक के लॉकर से लाखों के जेवर गायब, NRI महिला ने कर्मियों पर लगाए धोखाधड़ी के आरोप ⁕
  • ⁕ महिला अस्पताल अग्निकांड: 3 नवजात शिशुओं की मौत के बाद अस्पताल पहुंचीं चित्रा वाघ, यशोमती ठाकुर ने भाजपा नेताओं के दौरे को बताया 'पर्यटन यात्रा' ⁕
  • ⁕ Chandrapur: बच्चे पहुंचे स्कूल, लेकिन सभी शिक्षक नदारद! सुपगांव जिला परिषद स्कूल में बवाल, जांच के आदेश ⁕
  • ⁕ Nagpur: कैफे में नाबालिग से दुष्कर्म से मचा हड़कंप, 19 वर्षीय युवक पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Maharashtra

वसंतदादा का नाम लेकर छगन भुजबल का शरद पवार का तीखा हमला, कहा- जब आपने बगावत की तब उन्हें भी ऐसा ही लगा होगा


मुंबई: जब आप ने वसंतदादा के सरकार गिराई और बगावत की तब उन्हे भी ऐसा ही बुरा लगा होगा। जब मैं माता-पिता मानने वाले बालासाहेब और मां साहेब को छोड़कर आया तब आप ने नही रोका। उस समय उन्हें बुरालगा होगा, उनके आंखों में आंसू थे। धनंजय मुंडे को भाजपा से लिया तब इनके चाचा गोपीनाथ मुंडे और बहन पंकजा के आंखों में आंसू थे, तब नहीं सोचा और आज हम पर आरोप लगा रहे हैं। बुधवार को अजीत पवार गुट की बैठक में बोलते हुए छगन भुजबल ने शरद पवार के धोखा देने के आरोप पर जवाब देते हुए यह बात कही।

भुजबल ने कहा, हमने संगठन में बदलाव और नियुक्ति करने की मांग की थी, लेकिन यह किया नही गया। उन्होंने कहा, आज हमसे पूछा जा रहा भाजपा के साथ क्यों गए? जैसे शिवसेना के साथ गए वैसे ही भाजपा के साथ गए।

एनसीपी नेता ने कहा, नागालैंड में पार्टी के सात विधायक भाजपा के साथ वाली सरकार में शामिल है। उसको लेकर कुछ नहीं कहा गया। बल्कि उनका सम्मान किया गया। इसी के साथ भुजबल ने अजीत पवार के साथ गए विधायको का सम्मान करने की मांग की।

भुजबल ने सवाल उठाते हुए कहा कि, हम पर सभी सवाल कर रहे हैं लेकिन कोई यह नहीं पूछ रहा कि, हमने ऐसा क्यों किया? इन सबके कारण पवार साहब के आजू बाजू मौजुद जो बडवे हैं उसके कारण है। इन्होंने उन्हें घेर कर रखा हुआ है। इन्हीं के कारण आज यह सब हो रहा है। पवार साहब इन्हें हटा दें और हम वापस आजाएंगे और साथ मिलकर आगे बढ़ेंगे।"