logo_banner
Breaking
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर नागपुर में घमासान, दहीहंडी आयोजकों ने पुलिस का निर्णय मानने से किया इनकार, कहा- हर कीमत में बजाएंगे ⁕
  • ⁕ अगस्त महीना रहा सूखा, विदर्भ में 58 प्रतिशत कम बारिश; बारिश की कमी से संतरा, सोयाबीन और कपास पर संकट ⁕
  • ⁕ भंडारे, लंगर और शादी की पंगत के लिए FDA का नया फरमान; आयोजन से 7 दिन पहले लेनी होगी अनुमति, मुंडे ने जारी की स्थायी गाइडलाइन ⁕
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर भाजपा में दो फाड़! विधायक प्रवीण दटके ने निर्णय को बताया हिन्दू आस्था पर हमला; संदीप जोशी का पलटवार- किसी ने गोबर खाया तो.... ⁕
  • ⁕ Akola: बांध पर किसानों का विरोध; 200 मीटर तक पहुंचने के बावजूद किसानों से बात किए बिना कलेक्टर वापस लौटे, किसानों में नाराजगी ⁕
  • ⁕ Amravati: मोर्शी वन क्षेत्र में आदमखोर बाघिन को पकड़ने की कोशिशें जारी, रेस्क्यू टीम चौबीसों घंटे कर रहीं काम ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Maharashtra

Maharashtra Politics: शरद पवार ने नाम किए तय, चुनाव आयोग को भेजे तीन नामों का प्रस्ताव


मुंबई: केंद्रीय चुनाव आयोग ने एनसीपी पार्टी के नाम और चुनाव चिन्ह पर अहम फैसला सुनाया है। आयोग ने अजित पवार के गुट को एनसीपी पार्टी का नाम और चुनाव चिह्न देने का फैसला किया है। वहीं दूसरी तरफ शरद पवार के समूह को आज शाम 4 बजे तक आगामी राज्यसभा चुनाव के मद्देनजर नई पार्टी के तीन नामों और चिन्ह का प्रस्ताव भेजने का आदेश दिया गया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, चुनाव आयोग के इस आदेश के मुताबिक शरद पवार गुट की ओर से चुनाव आयोग को तीन नाम प्रस्तावित किये गये हैं।

शरद पवार ने भेजे ये तीन नाम

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, शरद पवार गुट की ओर से चुनाव आयोग को तीन नाम प्रस्तावित किये गये हैं. पहला नाम राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी- शरद पवार, दूसरा नाम राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी- शरदचंद्र पवार, तीसरा नाम राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी-एस का प्रस्ताव चुनाव आयोग को भेजा गया है. संभावना है कि इनमें से किसी एक नाम पर केंद्रीय चुनाव आयोग की मुहर लग जायेगी।

चिन्ह का प्रस्ताव नहीं भेजा गया है

हालांकि शरद पवार गुट ने तीन नामों का प्रस्ताव चुनाव आयोग को भेजा है, लेकिन तीन सिंबल का प्रस्ताव नहीं भेजा है। इसके पीछे भी एक वजह है। राज्यसभा चुनाव में इस चुनाव चिन्ह का इस्तेमाल नहीं किया जाता है। इसलिए शरद पवार गुट ने राज्यसभा चुनाव के लिए सिंबल की फोटो नहीं भेजी।