logo_banner
Breaking
  • ⁕ ओला-उबर और रैपिडो के लिए नई नीति लाने की तैयारी, नितिन गडकरी बोले- 12 करोड़ लोगों को मिल सकता है रोजगार ⁕
  • ⁕ धर्मांतरण के बाद पुराने जातिगत दर्जे के आधार पर नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास हाईकोर्ट के फैसले को ठहराया सही ⁕
  • ⁕ एसटी के बेड़े में शामिल होंगी 200 लग्जरी वॉल्वो बसें, 170 सीटिंग और 30 स्लीपर कोच का ऑर्डर ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में 40 दिनों में 36 किसानों की आत्महत्या! ₹5 हजार की मदद को यशोमति ठाकुर ने बताया ‘भीख’ ⁕
  • ⁕ DoT का नया निर्देश; नंबर सेव नहीं होने पर भी पता चलेगी कॉलर की पहचान, 4G और 5G नेटवर्क पर मिलेगी सुविधा ⁕
  • ⁕ इमरान खान की बढ़ीं मुश्किलें! 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती जिला बैंक की अंतिम सूची में 2,852 मतदाता, अक्टूबर के आखिर में बजेगा चुनाव का बिगुल ⁕
  • ⁕ Yavatmal: रालेगांव तहसील समूह में सत्ता परिवर्तन! वडकी में वर्षा तेलंगे की हार, प्रवीण कोकाटे की शानदार जीत ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Yavatmal

पूर्व मंत्री मनोहर राव नाइक के बंगले के सामने शरद पवार गुट का बैनर, विधानसभा क्षेत्र में छिड़ी राजनीतिक बहस


यवतमाल: पुसद में पूर्व मंत्री मनोहर राव नाइक के बंगले के प्रवेश द्वार के पास लगे एक बड़े पोस्टर ने विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक बहस छेड़ दी है। शरद पवार के से मुलाकात के तुरंत बाद सामने आए इस पोस्टर में ययाति नायक को भावी विधायक बताया गया है।

दिलचस्प बात यह है कि इस पोस्टर में एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार, सुप्रिया सुले, पूर्व मुख्यमंत्री वसंतराव नाइक और सुधाकर नाइक की तस्वीरें शामिल हैं। लेकिन ययाति के पिता और पूर्व मंत्री मनोहर नाइक का कोई जिक्र नहीं है।

ययाति एनसीपी (शरद पवार) की सीट पर चुनाव लड़ने के इच्छुक हैं। जबकि उनके भाई और मौजूदा विधायक इंद्रनील पार्टी में विभाजन के बाद एनसीपी (अजित पवार) में शामिल हो गए थे। अब इंद्रनील फिर करेंगे शरद पवार की पार्टी में ओर रुख करेंगे ऐसी संभावना जताई जा रही है। वहीं, चुनाव से पहले नाइक परिवार में संभावित दरार पड़ने की बातें हो रही हैं।