logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर स्नातक सीट के लिए भाजपा ने जारी किया घोषणापत्र, युवाओं और रोजगार पर विशेष फोकस ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र सरकार में फेरबदल की अटकलों पर प्रतापराव जाधव का बयान, बोले- एकनाथ शिंदे नाराज़ नहीं ⁕
  • ⁕ चुनाव आते ही उर्दू स्कूलों की याद क्यों? किरण सरनाईक पर यशोमती ठाकुर का निशाना ⁕
  • ⁕ शिक्षकों का चुनाव प्रचार में इस्तेमाल हुआ तो रद्द होगी संस्था की मान्यता! चंद्रशेखर बावनकुले की चेतावनी ⁕
  • ⁕ अनिल बोंडे का बागी उम्मीदवार डॉ. संगीता शिंदे को आशीर्वाद, महायुति में बढ़ी कलह ⁕
  • ⁕ Akola: काटेपूर्णा और मोर्णा बांध से मिलेगा 24.03 दलघमी पानी, शहर की जलापूर्ति को राहत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: पति के सामने बाघ ने महिला पर किया हमला, खेत में काम करते समय दर्दनाक मौत..! ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Maharashtra

अनिल देशमुख को मुख्यमंत्री बनाने वाले हैं शरद पवार, इसलिए ऊंची आवाज बोल रहे हैं देशमुख: संजय निरुपम


मुंबई: शिवसेना नेता संजय निरुपम ने कहा है कि अनिल देशमुख इसलिए इतना हल्ला मचा रहे हैं क्योंकि अगर सुप्रिया सुले मुख्यमंत्री नहीं बन पाई तो शरद पवार ने उन्हें मुख्यमंत्री बनाएंगे। 

निरुपम ने कहा, “मुझे कल पता चला कि अनिल देशमुख इसलिए इतनी ऊंची आवाज में बोल रहे हैं क्योंकि शरद पवार ने कहा है कि अगर उनकी बेटी मुख्यमंत्री नहीं बनती है तो वे अनिल देशमुख को मुख्यमंत्री बनाएंगे। कभी-कभी ऐसी अफवाहें भी उड़ती हैं कि आदित्य ठाकरे को मुख्यमंत्री बनाए जाएगा।”

उन्होंने कहा, “उद्धव ठाकरे एमवीए में सबको दरकिनार कर दिल्ली गए हैं, ताकि वह खुद मुख्यमंत्री का चेहरा बनें, यही उनका प्लान है। उनके नाम पर ठप्पा लगे इसलिए वो दिल्ली गए हैं। विपक्ष लाड़ली बहन योजना को बदनाम करने में लगा हुआ है और लगातर इस अभियान में फेल होता जा रहा है।”