logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर स्नातक सीट के लिए भाजपा ने जारी किया घोषणापत्र, युवाओं और रोजगार पर विशेष फोकस ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र सरकार में फेरबदल की अटकलों पर प्रतापराव जाधव का बयान, बोले- एकनाथ शिंदे नाराज़ नहीं ⁕
  • ⁕ चुनाव आते ही उर्दू स्कूलों की याद क्यों? किरण सरनाईक पर यशोमती ठाकुर का निशाना ⁕
  • ⁕ शिक्षकों का चुनाव प्रचार में इस्तेमाल हुआ तो रद्द होगी संस्था की मान्यता! चंद्रशेखर बावनकुले की चेतावनी ⁕
  • ⁕ अनिल बोंडे का बागी उम्मीदवार डॉ. संगीता शिंदे को आशीर्वाद, महायुति में बढ़ी कलह ⁕
  • ⁕ Akola: काटेपूर्णा और मोर्णा बांध से मिलेगा 24.03 दलघमी पानी, शहर की जलापूर्ति को राहत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: पति के सामने बाघ ने महिला पर किया हमला, खेत में काम करते समय दर्दनाक मौत..! ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Maharashtra

Maharashtra: शरद पवार ने थपथपाई प्रधानमंत्री मोदी की पीठ, वीडियो वायरल


पुणे: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पुणे में हैं. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर एनसीपी प्रमुख शरद पवार भी शामिल हैं. ऐसे में देश का ध्यान लोकमान्य तिलक पुरस्कार समारोह की ओर है. अब पवार और मोदी की भेंट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

वास्तव में प्रधानमंत्री मोदी ने पुरस्कार समारोह के मंच पर आने वाले गणमान्य लोगों का हाथ जोड़कर अभिवादन किया. वहीं, जब मोदी शरद पवार के सामने आए तो उन्होंने उनसे हाथ मिलाया. इसके बाद शरद पवार ने भी मुस्कुराते हुए मोदी की पीठ थपथपाई.

मोदी-पवार की मुलाकात का यह वीडियो वायरल हो गया है, जिसमें शरद पवार और नरेंद्र मोदी के बीच एक संक्षिप्त लेकिन दिल छू लेने वाली बातचीत दिखाई दे रही है. साथ ही यह भी देखा गया कि शरद पवार ने मोदी का हाथ पकड़कर उनकी पीठ भी थपथपाई. इस वीडियो की इस समय राजनीतिक गलियारों से लेकर सोशल मीडिया पर हर जगह चर्चा हो रही है.