logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर स्नातक सीट के लिए भाजपा ने जारी किया घोषणापत्र, युवाओं और रोजगार पर विशेष फोकस ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र सरकार में फेरबदल की अटकलों पर प्रतापराव जाधव का बयान, बोले- एकनाथ शिंदे नाराज़ नहीं ⁕
  • ⁕ चुनाव आते ही उर्दू स्कूलों की याद क्यों? किरण सरनाईक पर यशोमती ठाकुर का निशाना ⁕
  • ⁕ शिक्षकों का चुनाव प्रचार में इस्तेमाल हुआ तो रद्द होगी संस्था की मान्यता! चंद्रशेखर बावनकुले की चेतावनी ⁕
  • ⁕ अनिल बोंडे का बागी उम्मीदवार डॉ. संगीता शिंदे को आशीर्वाद, महायुति में बढ़ी कलह ⁕
  • ⁕ Akola: काटेपूर्णा और मोर्णा बांध से मिलेगा 24.03 दलघमी पानी, शहर की जलापूर्ति को राहत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: पति के सामने बाघ ने महिला पर किया हमला, खेत में काम करते समय दर्दनाक मौत..! ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Maharashtra

शरद पवार के बयान की जमकर हो रही आलोचना, लगातार जारी है राजनेताओं की बयानबाजी


नागपुर: राष्ट्रवादी नेता शरद पवार के प्रधानमंत्री मोदी को फिलिस्तीन का पक्ष लेने वाले बयान के बाद अब भाजपा आक्रामक हो गई। भाजपा और महाराष्ट्र सहित विभिन्न नेता  शरद पवार की कड़ी आलोचना कर रहे हैं।

शरद पवार के बयान के विरोध में केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी ने ट्वीट कर उनके बयान की आलोचन की है. गड़करी ने लिखा, “मैं श्री शरद पवार जी द्वारा दिए गए गैर-जिम्मेदाराना बयान की कड़ी निंदा करता हूं, जिसमें उन्होंने इजराइल में हाल ही में हुए आतंकी हमले की प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की स्पष्ट निंदा पर सवाल उठाया। भारत घरेलू और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सभी प्रकार के आतंकवाद के खिलाफ लगातार खड़ा रहा है। इजराइल में आतंकवादी हमले की पीएम मोदी जी की कड़ी निंदा वैश्विक शांति और सुरक्षा के प्रति हमारी अटूट प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब है।”

वहीं, दूसरी ओर असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा शर्मा ने शरद पवार के बयान की आलोचना करते हुए कहा, “क्या शरद पवार हमास के लिए लड़ना चाहते हैं? यहां तक कि हमास भी इसराइल की निंदा नहीं कर रहा है, जिस तरह से हमारे देश में कुछ लोग कर रहे हैं। मुझे लगता है कि शरद पवार हमास के लिए लड़ने के लिए सुप्रिया (सुले) को गाजा भेजेंगे।”

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस ने भी बुधवार को राकांपा प्रमुख शरद पवार पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें इजराइल-फिलिस्तीन मुद्दे पर बात करते समय आतंकवाद की कड़ी निंदा करनी चाहिए और वोट-बैंक की राजनीति से दूर रहना चाहिए।

शरद पवार के इस बयान के बाद से राष्ट्रवादी और अन्य नेताओं द्वारा निंदा और पक्ष लेने की बयानबाजी जारी है।