logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

शिंदे करवाएं चुनाव, फिर पता चलेगा कौन असली कौन डुप्लीकेट: विजय वडेट्टीवार


नागपुर: सीएम एकनाथ शिंदे के बयान पर महाराष्ट्र के नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने टिप्पणी की है। उन्होंने कहा है कि शिंदे चुनाव की घोषणा करेंगे तो उन्हें असली और नकली शिवसेना कौन है पता चल जाएगा। 

वडेट्टीवार ने कहा, “एकनाथ शिंदे यह सब उद्धव ठाकरे को मिल रहे समर्थन के कारण बोल रहे हैं। उन्हें चुनाव की घोषणा करनी चाहिए और फिर उन्हें पता चल जाएगा कि कौन असली है और कौन डुप्लीकेट, किसके पास जनता का समर्थन है और किसके पास शिवसेना की विचारधारा।”

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कल आयोजित शिव सेना की दशहरा रैली में कहा था कि उद्धव ठाकरे ने अपनी वैचारिक विरासत के साथ बेईमानी करके बाल ठाकरे की पीठ में छुरा घोंपा। मुझे आश्चर्य नहीं होगा अगर वे अपने स्वार्थी उद्देश्यों के लिए हमास और लश्कर-ए-तैयबा जैसे आतंकवादी समूहों के साथ गठबंधन करते हैं।