logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

शिवसेना और भाजपा मिलकर लड़ेंगे चुनाव; वायरल वीडियो पर चंद्रशेखर बावनकुले ने सफाई देते हुए कहा- दिखाया गया आधा हिस्सा


नागपुर: 2024 में होने वाले विधानसभा चुनाव (Assembly Election) में सीट बंटवारे को लेकर चंद्रशेखर बावनकुले (Chandrashekhar Bawankule) का बयान चर्चा का विषय बना हुआ है। बावनकुले ने कहा कि, राज्य की 288 से 240 पर भाजपा (BJP) चुनाव लड़ेगी। बावनकुले का यह वीडियो वायरल हो गया है। जिसके बाद विपक्षी यह चर्चा करने लगे हैं कि, विधानसभा चुनाव में शिवसेना (Shivsena) को केवल 48 सीट मिलेगी। वहीं अपने इस वायरल वीडियो पर महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष ने सफाई दी है। उन्होंने कहा कि, "वायरल वीडियो में केवल एक हिस्सा दिखाया गया है।"

नागपुर में पत्रकारों से बात करते हुए बावनकुले ने कहा, "शिवसेना और बीजेपी 288 और 48 लोकसभा गठबंधन में लड़ेंगे। हमारा एनडीए घटक दल होगा। केंद्रीय नेतृत्व में एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस के साथ 200 सीटों की तैयारी शुरू कर दी गई है। गठबंधन को अब तक बहुमत नहीं मिला था इसलिए हम वर्तमान गठबंधन में बहुमत हासिल करने की तैयारी कर रहे हैं। चुनाव की तैयारी के लिए मीटिंग थी और आगे भी ऐसी मीटिंग होगी।"

गठबंधन पर केंद्रीय नेतृत्व करेगा फैसला

महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष ने कहा, "तो तोड़-मरोड़ कर छोटी क्लिप दिखाई गई। भाजपा सेना गठबंधन 288 और 200 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। अभी तक कोई फॉर्मूला तय नहीं हुआ है, कोई फैसला नहीं हुआ है। बीजेपी को कितनी सीटों पर लड़ना है, शिवसेना को कितनी सीटों पर लड़ना है, यह कहीं तय नहीं हुआ है। केंद्रीय नेतृत्व जो फैसला करेगा, उसके मुताबिक ही होगा। बीजेपी और धनुष बाण का गठबंधन मजबूत है, ये कई सालों का गठबंधन है और ये गठबंधन लोगों को मंजूर है।"