logo_banner
Breaking
  • ⁕ महायुति में अंदरूनी घमासान पर सीएम सख्त; वर्षा बंगले पर हुई समन्वय बैठक, 70-30 फंड और निगम बंटवारे के फॉर्मूले पर लगी मुहर ⁕
  • ⁕ महायुति सरकार ने किसानों को दी बड़ी राहत, किसान कर्जमाफी योजना की दूसरी किस्त जारी; दो चरणों में 12.58 लाख से ज्यादा किसानों को लाभ ⁕
  • ⁕ ईद-ए-मिलाद से पहले नागपुर पुलिस अलर्ट मोड पर, परिमंडल-4 में दंगा काबू के लिए की गई रिहर्सल और रूट मार्च ⁕
  • ⁕ Amravati: शहर के 90 अस्पतालों को नवीनीकरण के निर्देश, नगर पालिका के बार-बार नोटिस देने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Buldhana: बुलढाणा जिला बैंक में 'सहकार' पैनल की जीत, 21 में से 19 सीटें जीती ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

शिवसेना विधायक अयोग्यता मामला: बयान दर्ज कराने पहुंचे राहुल शेवाले, 18 दिसंबर से शुरू होगी बहस


नागपुर: शिवसेना शिंदे गुट विधायकों की अयोग्यता मामले की सुनवाई विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर के समक्ष हुई। विधानमंडल परिसर में हुई सुनवाई के दौरान लोकसभा में शिंदे गुट नेता राहुल शेवाले अपना बयान दर्ज कराने पहुंचे। वहीं इस मामले की अगली सुनवाई सोमवार को फिर होगी। 

जून 2022 में एकनाथ शिंदे की अगुवाई में शिवसेना विधायकों के बगावत कर दी थी। इसके बाद उद्धव ठाकरे की तरफ से शिंदे सहित 16 विधायकों की अयोग्य घोषित करने की याचिका सुप्रीम कोर्ट में लगाई थी। जिस पर सुनवाई करते हुए अदालत ने विधानसभा अध्यक्ष को इसपर निर्णय लेने का आदेश दिया था। इसी के साथ सर्वोच्च न्यायालय ने 31 दिसंबर तक इसपर सुनवाई कर निर्णय देने का आदेश दिया था। 

वहीं इस मामले पर अपना बयान दर्ज कराने पहुंचे सांसद राहुल शेवाले ने कहा, "अयोग्यता मामले में बयान दर्ज कराने के लिए आज मुझे बुलाया गया था। हालांकि, विपक्ष के वकीलों ने दस्तावेजों के अध्ययन के लिए समय माँग इस कारण आज बयान दर्ज नहीं हो सका। विधानसभा अध्यक्ष ने मंगलवार को दोबारा मुझे अपना बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया है। 

18 दिसंबर से मामले पर शुरू होगी बहस

वहीं इस मामले पर शिंदे गुट की तरफ से मौजूद वरिष्ठ वकील साखरे ने बताया कि, विपक्षी लगातार एक ही सवाल कर समय को बढ़ा रहे हैं। इसी के वजह से आज शेवाले का बयान दर्ज नहीं हो सका। सोमवार को जहां बचे हुए गवाहों के बयान दर्ज होंगे। वहीं 18 दिसंबर से इस मामले पर बहस शुरू होगी, जो 22 दिसंबर तक चलेगी।"