logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

श्रीकांत जिचकार के बेटे याज्ञवल्क्य ने निर्दलीय चुनाव लड़ने का किया ऐलान, कांग्रेस से किसी को टिकट मिलने पर भी अपनी भूमिका पर रहेंगे कायम


नागपुर: पूर्व मंत्री श्रीकांत जिचकार के बेटे याज्ञवल्क्य जिचकार ने निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ने का निर्णय किया है। जिचकर कल काटोल में चुनाव रिटर्निंग अफसर के पास अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे।

याज्ञवल्क्य जिचकार ने कहा कि उन्होंने काटोल विधानसभा क्षेत्र चुनाव लड़ने के लिए कांग्रेस से टिकट की मांग की थी। लेकिन उन्हें टिकट नहीं मिली। इसलिए अब याज्ञवल्क्य ने जनभावना के सम्मान की बात करते हुए निर्दलीय चुनाव लड़ने की घोषणा की है। 

याज्ञवल्क्य ने कहा है कि वह शुक्रवार को निर्दलीय उम्मीदवार के तौर नामांकन अर्ज भरेंगे। उन्होंने यह भी बताया कि वो लगातार कांग्रेस नेताओं के संपर्क में हैं। याज्ञवल्क्य ने यह स्पष्ट किया है कि कांग्रेस से किसी और को भी उम्मीदवारी मिलेगी तब भी वह अपनी उम्मीदवारी वापस नहीं लेंगे।