logo_banner
Breaking
  • ⁕ अब आउटर रिंग रोड में दौड़ेगी 12 मीटर लंबी EKA बस, बढ़ती दुर्घटनाओं और नागरिकों की सुरक्षा को देखते मनपा का बड़ा निर्णय ⁕
  • ⁕ Nagpur: लगातार नोटिस देने के बाद भी भवन मालिक ने नहीं तोड़ा भवन, मनपा ने खुद बुलडोजर चला किया ध्वस्थ ⁕
  • ⁕ बल्लारपुर क्षेत्र के कोल यार्ड में आग, एक सप्ताह से सुलग रहा कोयला; वेकोलि अधिकारियों की लापरवाही, करोड़ों का नुकसान ⁕
  • ⁕ Chandrapur: नशे का कारोबार किया तो पूरी संपत्ति होगी सील, ड्रग तस्करी में शामिल पान दुकान पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Nagpur: व्हाट्सऐप पर मुनाफे का झांसा.., ई-कॉमर्स निवेश के नाम पर 4.45 लाख की साइबर ठगी ⁕
  • ⁕ Gondia: दासगांव में बड़ा हादसा: तेज रफ्तार बोलेरो पिकअप ने 3 साल की बच्ची को कुचला, मौके पर ही मौत ⁕
  • ⁕ MPSC परीक्षाओं पर बड़ा फैसला: ऑनलाइन परीक्षा अगस्त 2027 तक टली, तब तक ऑफलाइन ही होंगी सभी परीक्षाएं ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Maharashtra

दिशा सल्यान मामले की जांच करेगी एसआईटी, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दी जानकारी


नागपुर: दिशा सल्यान (Disha Salyan Death Case) को लेकर राज्य सरकार ने बड़ा निर्णय लेते हुए मामले की जांच एसआईटी से कराने का निर्णय लिया है। इस बात की जानकारी खुद उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadanvis) ने विधानसभा में दी। इसी के साथ उपमुख्यमंत्री ने सभी अधिकारीयों को इस मामले से जुड़े सभी दस्तावेज जांच समिति को सौंपने का आदेश भी दिया है। 

दरअसल, दिशा सल्यान मामले को आज विधानसभा में सत्ता पक्ष के विधायक भरत गोगावले (Bharat Gogavle) और नितेश राणे (Nitesh Rane) ने उठाया। इस दौरान दोनों नेताओं ने कथित हत्या मामले की जांच करने की मांग की। इसी के साथ यह भी कहा कि, आठ जून की रात को वहां कौन-सा मंत्री मौजूद था। इसका भी पता चलना चाहिए। सत्ता पक्ष ने नेताओं की इस मांग को लेकर सदन में जोरदार हंगामा किया। इस कारण पहली बार 10 मिनट और दूसरी बार 15 मिनट के लिए सदन की कार्रवाई स्थगित भी की गई।

फड़णवीस ने की मांग स्वीकार

सत्ता पक्ष नेताओं के हंगामा को देखते हुए उपमुख्यमंत्री और राज्य के गृहमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सत्ता पक्ष विधायकों की मांग स्वीकार करते हुए कहा कि, मामले की जांच एसआईटी से किया जाएगा। फडणवीस ने भी कहा कि जिनके पास इस संबंध में कोई सबूत है, वे इसे संबंधित पुलिस अधिकारियों को सौंप दें।

आदित्य ठाकरे को झटका 

आठ जून 2020 को मुंबई के एक आपर्टमेंट से गिरकर मौत हो गई थी। इस मामले को लेकर तत्कालीन विपक्ष और अब सत्ता पक्ष लगातार सवाल उठा रहा है और मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग कर रहा था। हालांकि, तत्कालीन उद्धव ठाकरे सरकार ने इसकी जांच मुंबई पुलिस ही करेगी। वहीं सत्ता परिवार्तान होने के बाद दोबारा इस मुद्दे को उठाया गया और जांच की मांग की। जिसे सरकार ने स्वीकार कर लिया। सरकार के इस निर्णय से पूर्व मंत्री आदित्य ठाकरे को बड़ा झटका माना जा रहा है। इस मामले में भाजपा विधायक और शिंदे गुट के विधायक ठाकरे के शामिल होने की बात कह रहे थे।