logo_banner
Breaking
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर नागपुर में घमासान, दहीहंडी आयोजकों ने पुलिस का निर्णय मानने से किया इनकार, कहा- हर कीमत में बजाएंगे ⁕
  • ⁕ अगस्त महीना रहा सूखा, विदर्भ में 58 प्रतिशत कम बारिश; बारिश की कमी से संतरा, सोयाबीन और कपास पर संकट ⁕
  • ⁕ भंडारे, लंगर और शादी की पंगत के लिए FDA का नया फरमान; आयोजन से 7 दिन पहले लेनी होगी अनुमति, मुंडे ने जारी की स्थायी गाइडलाइन ⁕
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर भाजपा में दो फाड़! विधायक प्रवीण दटके ने निर्णय को बताया हिन्दू आस्था पर हमला; संदीप जोशी का पलटवार- किसी ने गोबर खाया तो.... ⁕
  • ⁕ Akola: बांध पर किसानों का विरोध; 200 मीटर तक पहुंचने के बावजूद किसानों से बात किए बिना कलेक्टर वापस लौटे, किसानों में नाराजगी ⁕
  • ⁕ Amravati: मोर्शी वन क्षेत्र में आदमखोर बाघिन को पकड़ने की कोशिशें जारी, रेस्क्यू टीम चौबीसों घंटे कर रहीं काम ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Maharashtra

Maharashtra Budget 2024: कोराडी में बनाया जाएगा कौशल विकास प्रशिक्षण केंद्र, विदर्भ को अकाल मुक्त करने दो हजार करोड़ प्रस्तावित


मुंबई: आज उपमुख्यमंत्री और वित्त मंत्री अजीत पवार ने साल 2024-25 के लिए अंतरिम बजट पेश किया हैं. पवार ने 5 महीनों के लिए अंतरिम बजट पेश किया है। शेष बजट लोकसभा चुनाव के बाद विधानसभा के अगले सत्र में पेश किया जाएगा। 

पवार ने कहा कि प्रदेश के लिए नई एमएसएमई नीति तैयार की जा रही है। जल जीवन मिशन के तहत सरकार का इरादा लगभग 1.47 करोड़ घरों में नल का पानी कनेक्शन देने का है। 

वित्त मंत्री ने कहा, “सरकार ने सभी के लिए आवास योजना के तहत दिव्यांग लोगों के लिए 34,400 घर उपलब्ध कराने की योजना बनाई है। महाराष्ट्र सरकार अयोध्या और श्रीनगर में महाराष्ट्र भवन बनाने की योजना बना रही है। इन दोनों जगहों पर जमीन अधिग्रहण के लिए 77 करोड़ रुपये आवंटित करने का प्रस्ताव है।” 

वहीं, बजट में स्वतंत्रता सेनानियों की पेंशन को 10,000 रुपये प्रति माह से दोगुना कर 20,000 रुपये प्रति माह किया जाने का भी प्रस्ताव है। साथ ही सरकार ने अहिल्याबाई होल्कर, ज्योतिबा फुले, लाहुजी साल्वे और कई अन्य महान हस्तियों के स्मारक बनाने का भी प्रस्ताव रखा।”

यहाँ देखें: