logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Buldhana

तो इस देश के मुसलमानों को पाकिस्तान .... बुलढाणा में क्या बोले रावसाहेब दानवे?


बुलढाणा: बीजेपी नेता और केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रावसाहेब दानवे शिवसेना के उम्मीदवार प्रतापराव जाधव के प्रचार के लिए बुलढाणा में एक सभा में शामिल हुए। इस दौरान सभा को संबोधित करते हुए दानवे ने विपक्ष की जमकर आलोचना की। दानवे ने विपक्ष के सभी नेताओं पर हमला बोला।

उन्होंने कहा कि ये विपक्षी नेता पहले कहते थे कि यदि अटल बिहारी इस देश प्रधानमंत्री बन गए, तो इस देश के मुसलमानों  पाकिस्तान जाना पड़ेगा। उन्होंने सवाल किया कि अटल बिहारी वाजपयी तीन बार प्रधानमंत्री बने कौन पाकिस्तान गया।   

दानवे ने कहा, “ममता बनर्जी ने बीजेपी पर सांप्रदायिक होने का आरोप लगाया। शरद पवार कहते हैं, बीजेपी सांप्रदायिक है, मायावती कहती हैं कि भाजपा सांप्रदायिक है, फारूक अब्दुल्ला कहते हैं सांप्रदायिक है।” 

दानवे ने कहा, “अगर हम सांप्रदायिक हैं, तो हमारे साथ बैठकर खाना खाने वाले, अपना झूठा मुंह लेकर किसके पास गए?” दानवे ने कहा कि 75 साल में कांग्रेस ने कभी संविधान का सम्मान तक नहीं किया, हमने संविधान की पूजा की है और ये कहते हैं कि हम संविधान बदलने वाले हैं।