logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

"कोई लौटा दे मेरा वो दिन", जब गाना गाते हुए चंद्रशेखर बावनकुले ने उद्धव ठाकरे पर कसा तंज


नागपुर: विधानसभा चुनाव के ऐलान के बाद से राजनीतिक दलों में वार पलटवार का दौर तेज हो गया है। महाविकास अघाड़ी के नेता लगातर भाजपा पर हमलवार है। हालांकि, भाजपा ने उद्धव ठाकरे को केंद्र में रखा हुआ है। इसी बीच भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेकर बावनकुले ने पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पर हमला बोला है। बावनकुले ने कहा कि, "उद्धव ठाकरे की स्थिति बेहद खराब हो चुकी है। मुख्यमंत्री बनने के लिए वह दर-दर भटक रहे हैं, लेकिन कोई भी उनको साथ देने के लिए तैयार नहीं है। यह देखकर बहुत बुरा लगता है।

रविवार को बावनकुले ने नागपुर में पत्रकारों से बात की। जहां उनसे उद्धव ठाकरे को लेकर सवाल किया गया। जिसपर जवाब देते हुए बावनकुले ने कहा, "उद्धव ठाकरे की हालत इतनी खराब हो गई है, ये मुझसे देखा नहीं जाता। उद्धव ठाकरे की हालत शोले पिक्चर के जेलर जैसी हो गई है। कोई भी उनके पीछे नहीं रह गया है।"

उन्होंने आगे कहा, "कोई लौटा दे मेरे बीते हुए दिन ऐसे लखते हुए वह घूम रहे हैं। कोई भी उन्हें मुख्यमंत्री बनाने के लिए तैयार नहीं है, महा विकास अघाड़ी उद्धव ठाकरे को मुख्यमंत्री नहीं बनने देगी। वह ढाई साल के लिए मुख्यमंत्री बने लेकिन उन्हें 2019 में हुई गलती का एहसास हुआ है।

भाजपा अध्यक्ष ने आगे कहा, "शिवसेना हिंदु विचार को मानने वाली पार्टी है, जबकि कांग्रेस और एनसीपी की राय कभी नहीं मानाने वाली है। हमारी पार्टी देश के विकास के लिए काम कर रही है। ऐसी पार्टी छोड़ दी। महाविकास अघाड़ी पर दबाव नहीं बनाते हैं उद्धव ठाकरे। उद्धव ठाकरे की स्थिति न घर का न घाट की हो गई है।"

हर की डर से विपक्ष ने शुरू किया रोना धोना 

महाविकास अघाड़ी नेताओं द्वारा मतदान सूची को लेकर उठाये सवालों पर बावनकुले ने पलटवार किया है। भाजपा अध्यक्ष ने कहा, "विधानसभा चुनाव में हार इतनी स्पष्ट हो गई कि महाविकास अघाड़ी के नेता, जो ईवीएम के बारे में बात कर रहे थे, अब मतदाता सूची के बारे में बात करने लगे हैं। ध्यान दें, हम लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए लोगों से अधिक से अधिक मतदान करने की अपील कर रहे हैं। उन कांग्रेसियों की तरह नहीं जो शिवसेना प्रमुख बालासाहेब ठाकरे का वोट देने का अधिकार छीनने के लिए सुप्रीम कोर्ट जा रहे हैं। यूं भी कांग्रेस की गोद में बैठने के बाद से उबाठा नेता खुद को त्यागकर कांग्रेस के एजेंडे को लागू कर रहे हैं।"