logo_banner
Breaking
  • ⁕ अब आउटर रिंग रोड में दौड़ेगी 12 मीटर लंबी EKA बस, बढ़ती दुर्घटनाओं और नागरिकों की सुरक्षा को देखते मनपा का बड़ा निर्णय ⁕
  • ⁕ Nagpur: लगातार नोटिस देने के बाद भी भवन मालिक ने नहीं तोड़ा भवन, मनपा ने खुद बुलडोजर चला किया ध्वस्थ ⁕
  • ⁕ बल्लारपुर क्षेत्र के कोल यार्ड में आग, एक सप्ताह से सुलग रहा कोयला; वेकोलि अधिकारियों की लापरवाही, करोड़ों का नुकसान ⁕
  • ⁕ Chandrapur: नशे का कारोबार किया तो पूरी संपत्ति होगी सील, ड्रग तस्करी में शामिल पान दुकान पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Nagpur: व्हाट्सऐप पर मुनाफे का झांसा.., ई-कॉमर्स निवेश के नाम पर 4.45 लाख की साइबर ठगी ⁕
  • ⁕ Gondia: दासगांव में बड़ा हादसा: तेज रफ्तार बोलेरो पिकअप ने 3 साल की बच्ची को कुचला, मौके पर ही मौत ⁕
  • ⁕ MPSC परीक्षाओं पर बड़ा फैसला: ऑनलाइन परीक्षा अगस्त 2027 तक टली, तब तक ऑफलाइन ही होंगी सभी परीक्षाएं ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Maharashtra

एसटी कर्मचारियों के लिए राज्य सरकार का बड़ा निर्णय, मूल वेतन में 6500 रूपये की बढ़ोतरी का किया ऐलान


मुंबई: वेतन बढ़ोतरी की मांग कर रहे एसटी कर्मचारियों को लेकर राज्य सरकार ने बड़ा निर्णय लिया है। सरकार ने कर्मचारियों के मूल वेतन में 6500 रूपये की बढ़ोतरी करने का ऐलान किया है। वेतन बढ़ोतरी मार्च 2020 से लागू होगी। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और एसटी कर्मचारी कृति समिति के बीच बैठक हुई। बैठक के पश्चात मुख्यमंत्री ने यह घोषणा की। सरकार के इस ऐलान के बाद राज्य परिवहन निगम के कर्मचारियों ने अपनी हड़ताल वापस ले ली है।

*एसटी कर्मियों ने हड़ताल वापस ली; ..सरकार ने वेतन वृद्धि सहित प्रमुख मांगें मानी*

बैठक के बाद विधायक गोपीचंद पड़ळकर ने सरकार का आभार व्यक्त किया। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा, "मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उद्योग मंत्री उदय सामंत का मैं दिल से आभार व्यक्त करता हूं। हमारी मांग थी कि राज्य सरकारी कर्मचारियों के वेतन के अनुसार एसटी कर्मचारियों को वेतन मिलना चाहिए। सरकार ने इसे मान लिया है।"

एसटी कर्मचारियों को पहले नवंबर 2021 में ढाई हजार, चार हजार और पांच हजार रुपये की वेतन वृद्धि दी गई थी। अब इसमें और साढ़े छह हजार रुपये की वृद्धि को मंजूरी दी गई है। आंदोलनकारी कर्मचारियों की मुख्य मांगों में राज्य सरकारी कर्मचारियों के समान वेतन, महंगाई भत्ता और घर भाड़ा भत्ता शामिल थे।

सह्याद्री अतिथिगृह में हुई इस बैठक में एसटी कामगार संयुक्त क्रिया समिति का प्रतिनिधिमंडल मौजूद था। इसके अलावा बीजेपी विधायक गोपीचंद पड़ळकर, विधायक सदाभाऊ खोत, वकील गुणरत्न सदावर्ते और एसटी कष्टकरी जनसंघ की जयश्री पाटील ने भी बैठक में भाग लिया।