logo_banner
Breaking
  • ⁕ SAI का भव्य खेल संकुल गया वापस, मनपा वापस लेगी 90 एकड़ आवंटित भूमि; निजी संस्था 500 करोड़ खर्च कर विकसित करेगी सुविधाएं ⁕
  • ⁕ किसानों को बड़ी राहत, 24 से 27 सिंतबर के दरमियान विदर्भ में जमकर बरसेंगे बादल ⁕
  • ⁕ Buldhana: सूखे पर महायुति में विवाद! दिलीपकुमार सानंदा ने सरकार के रवैये पर उठाए सवाल, बोले- “अजितदादा होते तो कभी का घोषित हो गया होता” ⁕
  • ⁕ बुलढाणा में कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व विधायक राहुल बोंद्रे ने भाजपा में जाने का किया ऐलान ⁕
  • ⁕ Nagpur: तेज रफ़्तार एसटी ने दोपहिया को मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

नागपुर में स्थापित हुई राज्य की पहली एआई आंगनवाड़ी, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने किया उद्घाटन


नागपुर: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने रविवार को भारत की पहले एआई आंगनवाड़ी का उद्घाटन किया। जिला परिषद् के शिक्षक विभाग ने हिंगना तहसील के वडधामना में इसे बनाया गया है। इस पहल का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण और शहरी शिक्षा के बीच की खाई को पाटकर प्रत्येक बच्चे को जिज्ञासा, आनंद और आत्मविश्वास के साथ सीखने का अवसर प्रदान करना है।

दुनिया बड़ी तेजी के साथ नई तकनीक के साथ आगे बढ़ रहा है। शिक्षा के क्षेत्र में इसका बड़ी तेजी से इस्तेमाल किया जा रहा है। वहीं आर्टिफिशियल इंटेलीजेन्स मौजूदा समय की सबसे बड़ी तकनीक बनकर आई है। जिसका उपयपग बड़ी तेजी के साथ हर क्षेत्र में किया जारहा है। इसी के साथ भारत में शिक्षा व्यवस्था में बदलाव और छात्रों को उन्नत शिक्षा देने के लिए इसका उपयोग शुरू हो गया है।

इसी क्रम में उपराजधानी नागपुर के हिंगना स्थिल के वाडधामना में भारत की पहली एआई-सक्षम आंगनवाड़ी बनाई गई है। जिसका उद्घाटन खुद मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने रविवार को किया। इस आंगनवाड़ी में बच्चों को वीआर हेडसेट, एआई-सक्षम स्मार्ट डैशबोर्ड और इंटरैक्टिव डिजिटल मीडिया के माध्यम से कविताएं, गीत और पाठ्यक्रम पढ़ाया जाएगा।

नागपुर जिला परिषद् के महिला व बाल विकास विभाग के मिशन बाल भरारी के तहत इस एआई आंगनवाड़ी की स्थापना की गई है। वहीं आने वाले दिनों में ऐसे 40 और एआई-सक्षम आंगनवाड़ियों की स्थापना का लक्ष्य है। इस पहल का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण और शहरी शिक्षा के बीच की खाई को पाटकर प्रत्येक बच्चे को जिज्ञासा, आनंद और आत्मविश्वास के साथ सीखने का अवसर प्रदान करना है। इस अवसर पर मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले, राज्य मंत्री एडवोकेट आशीष जायसवाल, विधायक समीर मेघे और संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।