logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

शिवशाही दुर्घटना के बाद एक्टिव हुआ राज्य परिवहन विभाग, बस चालकों का किया जा रहा अल्कोहल टेस्ट


भंडारा: गोंदिया में हुई राज्य परिवहन निगम की शिवशाही बस दुर्घटना के बाद विभाग एक्टिव मोड़ पर आ गया है। विभाग ने घटना की गंभीरता को देखते हुए और भविष्य में यह दोबारा न हो इसके लिए बस चालकों का अल्कोहल टेस्ट शुरू कर दिया है। इसी के तहत भंडारा डिपो द्वारा उनके यहाँ तैनात बस चालकों का अल्कोल टेस्ट किया गया। इसके बाद भी उन्हें बस चलाने की अनुमति दी जा रही है। 

ज्ञात हो कि, दो दिन पहले यानी शुक्रवार को गोंदिया जिले के सड़क-अर्जुनी तहसील के डब्बा गांव के पास बड़ी दुर्घटना हो गई थी। जिसमें 11 प्रवासियों की मौत हो गई थी, वहीं 30 से ज्यादा गंभीर घायल हो गए थे। घटना का मुख्य कारण एसटी बस की रफ़्तार रही। तेज रफ़्तार होने के कारण बस से चालक का नियंत्रण छूट गया और वह हादसे का शिकार हो गई। मृतकों में सबसे ज्यादा चार लोग भंडारा जिले के ही थे।